Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

Punjab Police का बड़ा Action, मुंबई से गिरफ्तार किए 2 आतंकी… बड़ा खुलासा

5

आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 गैंगस्टरों से आतंकवादी बने आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो विदेशों में बैठकर पंजाब में आपराधिक और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इस बारे में जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने साझा की है।

PunjabKesari

पंजाब पुलिस की ओर से की गई इंटरस्टेट कार्रवाई के तहत दोनों आतंकियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजन मसीह और मनीष बेदी के रूप में हुई है। साजन मसीह डेरा बाबा नानक (जिला गुरदासपुर) का रहने वाला है, जबकि मनीष बेदी अमृतसर से संबंधित है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी विदेशों में बैठे आतंकियों के सीधे संपर्क में थे। ये पहले दुबई में सक्रिय रहे और बाद में आर्मेनिया शिफ्ट हो गए थे, जहां से वे अपनी गैरकानूनी गतिविधियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। दोनों आरोपी हत्या और ग्रेनेड हमलों से जुड़े मामलों में भी वांछित थे।

पंजाब के डीजीपी ने ट्वीट कर कहा कि ये गिरफ्तारियां आतंकी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका हैं। पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगी। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और इस कार्रवाई से आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.