Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

युद्धविराम के बीच इजराइल का ‘बदला’! 7 अक्टूबर हमले का मास्टरमाइंड मारा गया, इजराइल ने किया हमास के सीनियर कमांडर को खत्म करने का दावा

25

इजराइल और हमास के बीच अक्टूबर में हुए युद्धविराम के बाद इजराइल सेना ने अब वरिष्ठ हमास नेता के मारे जाने का दावा किया है. इजराइली सेना ने कहा कि उसने शनिवार को गाजा सिटी में एक कार पर किए गए हमले में हमास के वरिष्ठ कमांडर राएद साएद को मार गिराया. राएद साएद 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए हमलों का मास्टरमाइंट था. एक संयुक्त बयान में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि राएद साएद को निशाना इसलिए बनाया गया क्योंकि शनिवार को ही हमास के एक हमले में विस्फोटक उपकरण से दो इजराइली सैनिक घायल हो गए थे.

गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गाजा सिटी में कार पर किए गए इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 25 अन्य घायल हुए. हालांकि, हमास या डॉक्टर्स की तरफ से तुरंत यह पुष्टि नहीं की गई कि मृतकों में राएद साएद भी शामिल था या नहीं.

कौन था राएद साएद?

इजराइली सेना के एक अधिकारी ने राएद साएद को हमास का एक उच्च-स्तरीय सदस्य बताया, जिसने संगठन के हथियार उत्पादन नेटवर्क की स्थापना और उसे आगे बढ़ाने में मदद की. अधिकारी ने कहा, हाल के महीनों में वो हमास के हथियार निर्माण को फिर से स्थापित करने और इसको मजबूत करने के लिए काम कर रहा था, जो युद्धविराम का खुला उल्लंघन है.

हमास ने क्या कहा?

सूत्रों के अनुसार, साएद पहले हमास की गाजा सिटी बटालियन का नेतृत्व करता था, जो संगठन की सबसे बड़ी और सबसे बेहतर सुसज्जित इकाइयों में से एक है. हमास ने एक बयान में इस हमले की निंदा करते हुए इसे युद्धविराम समझौते का उल्लंघन बताया. हालांकि, हमास ने इस बात को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया कि साएद की मौत हो गई है या नहीं. न ही उसने किसी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी.

अक्टूबर में हुआ युद्धविराम

गाजा में युद्ध की शुरुआत 7 अक्टूबर 2023 को हुई, जब हमास के लड़ाकों ने दक्षिणी इजराइल पर हमला किया. इस हमले में हमास के लड़ाकों ने 1,200 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे, और 251 लोगों को बंधक बना लिया. इसी के बाद इजराइल ने हमास पर जवाबी हमले किए. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इसके जवाब में इजराइल की सैन्य कार्रवाई में अब तक 70,700 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम के लिए 20 प्वाइंट की योजना दी थी. इसी के बाद 10 अक्टूबर को युद्धविराम लागू हुआ. इसके बाद सैकड़ों हजार फिलिस्तीनी गाजा सिटी के खंडहरों में वापस लौट सके हैं.

क्या रुक गई हिंसा?

इजराइल ने शहर में तैनात अपने सैनिकों को पीछे हटा लिया है और मानवीय सहायता की आपूर्ति बढ़ी है. हालांकि, हिंसा पूरी तरह से नहीं रुकी है. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि युद्धविराम के बाद से गाजा में इजराइली हमलों में कम से कम 386 लोग मारे गए हैं. इजराइल का कहना है कि युद्धविराम शुरू होने के बाद से उसके 3 सैनिक मारे गए हैं और उसने दर्जनों लड़ाकों को निशाना बनाया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.