Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

गजब है ललितपुर की कहानी! जीजा के नाम पर नकली MBBS डिग्री लेकर बना ‘दिल का डॉक्टर’, मेडिकल कॉलेज में 3 साल तक की नौकरी, कैसे हुआ खुलासा?

20

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के मेडिकल कॉलेज में बीते 3 तीन सालों से काम कर रहे फर्जी डॅाक्टर को पोल खुल गई है. आरोपी डॉक्टर मां की मौत का बहाना बनकर फरार हो गया है. मामले के सामने आने के बाद से ही अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है. जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि भाई-बहन के बीच विवाद के बाद फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है.

फर्जी आरोपी डॉक्टर की पहचान अभिनव सिंह के तौर पर हुई है, जो कि बीते 3 सालों से मेडिकल कॉलेज ललितपुर में अपने जीजा के नाम की एमबीबीएस की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी कर रहा था. इस बात का खुलासा अभिनव और उनकी डॉ सोनाली सिंह के बीच चल रहे संपत्ति विवाद के बाद हुआ है. बहन ने मेडिकल कॉलेज ललितपुर के प्रधानाचार्य को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी दी है.

इस्तीफा देकर फरार हुआ फर्जी डॉक्टर

बहन ने अपने पत्र में लिखा कि ललितपुर के तालाबपुरा का रहने वाला मेरा भाई अभिनव सिंह, पति राजीव गुप्ता के नाम की फर्जी लगाकर हृदय रोग विशेषज्ञ की नौकरी कर रहा है. इस खुलासे के होते ही फर्जी डॉक्टर दो लाइन का इस्तीफा देकर अस्पताल से फरार हो गया. इस्तीफे में अभिनव ने लिखा कि मेरी मां का देहांत हो गया. इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं. मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ला ने बताया कि साल 2013 में अभिनव सिंह ने आधार कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर घालमेल किया था.

जल्द दर्ज होगी FIR-वसूली जाएगी सैलरी

वह आईआईटी रुड़की से बीटेक करने के बाद आईआरएस के लिए सिलेक्ट हुआ था. किसी कारण वहां से भागकर अभिनव ललिलपुर आ गया था. शुक्ला ने बताया कि फर्जी डॉक्टर के खिलाफ के थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. साथ ही अब तक का सभी सैलरी वसूली जाएगी. इसकी जानकारी जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दे दी गई है. जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी इम्तियाज अहमद ने बताया कि बुधवार को फर्जी डॉक्टर की शिकायत मिली थी.

जानें कैसे खुली पोल

यह मामला फर्जी फोटो लगाकर नौकरी पाने का है. भाई के खिलाफ उसकी बहन ने पत्र लिखकर शिकायत की थी, जिसमें उसने पति के नाम के नाम की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने की बात कही थी. आरोपी संविदा फर्जी डॉक्टर भागा हुआ था. ऐसा कहा जा रहा है कि भाई-बहन के मध्य प्रदेश के खुरई और सागर इलाके की संपत्ति को लेकर हुए विवाद के बाद बहन ने अस्पताल में शिकायत की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.