Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

Navjot Sidhu को अब एक और Notice, 7 दिन का अल्टीमेटम

24

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस का अंदरूनी घमासान एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से निलंबित किए जाने के बाद अब उन्हें लीगल नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की ओर से भेजा गया है।

सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने यह नोटिस डॉ. सिद्धू द्वारा उन पर लगाए गए गंभीर आरोपों के मामले में भेजा है। नोटिस में रंधावा ने डॉ. सिद्धू को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

‘गैंगस्टरों से लिंक’ के लगाए थे आरोप
दरअसल, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने हाल ही में एक निजी चैनल पर बातचीत के दौरान सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई अन्य नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि सुखजिंदर रंधावा के गैंगस्टरों से संबंध हैं। इसके अलावा उन पर और भी कई आरोप लगाए गए थे। रंधावा ने इन आरोपों पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए इन्हें पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा बताया। अब उन्होंने अपने वकील के जरिए लीगल नोटिस भेजकर कहा है कि इस तरह के बयानों से उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को गहरा नुकसान पहुंचा है और यह मामला मानहानि का बनता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.