Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेवाड़ी के धारूहेड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: गैस सिलेंडर डिलीवरी करने आई पिकअप की चपेट में आने से 85... संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा में गरजे मंत्री अनिल विज: बोले— भारतीय संविधान की आत्मा 'हम भारत के... हिसार में टिकरी बॉर्डर जा रहे किसान नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका और हिरासत में लिया: किसान आंद... रोहतक में खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर खूनी वारदात: अंधाधुंध फायरिंग कर चार युवकों को ... पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में सरकारी धन के कथित गबन का बड़ा खुलासा: डाटा एंट्री ऑपरेट... गोहाना में पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़: दो बदमाशों को लगी गोली, बुलेट प्रूफ जैकेट ने ब... प्रदेश सरकार की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: गन्नौर के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश टिवाना तत्काल ... हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: मंत्री विपुल गोयल से वापस लिया गया सिविल एविए... संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: पंचकूला में निकाला जा रहा 'संविधान रक्षा मार्च',... गन्नौर और राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन के बीच दर्दनाक हादसा: आम्रपाली एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक और युवती...

शादी का झांसा देकर की दोस्ती, फिर आपत्तिजनक तस्वीर शेयर कर की ब्लैकमेलिंग, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

40

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम की जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने साइबर अपराध और ब्लैकमेलिंग के संगीन मामले को लेकर कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी 39 वर्षीय मो. शमसेर अली उर्फ शमसेर आलम को बिहार के औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. आरोपी पर पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर 5 लाख रुपए की उगाही करने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप है.

सोशल मीडिया के माध्यम से की दोस्ती

सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी ने लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपर्क स्थापित कर शादी का भरोसा दिलाया था. लेकिन वर्ष 2023 में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया था. इसके बाद पता चला कि आरोपी के भाई निसार अली ने उसकी शादी बिहार की किसी दूसरी लड़की से करा दी.

शिकायत के मुताबिक शादी से इनकार के बाद आरोपियों ने पीड़िता की आपत्तिजनक एडिटेड तस्वीरें वायरल कर दी. इसके साथ ही उन्हें हटाने के बदले पीड़िता से 5 लाख रुपए की मांग की गई. रकम नहीं देने पर लगातार धमकियों के कारण पीड़िता मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो गई.

8 दिसंबर को आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना पर पुलिस ने जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 73/25 (दिनांक 04 दिसंबर 2025) दर्ज किया. जिसमें आईटी एक्ट 2000 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ जगन्नाथपुर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई. तकनीकी सेल की मदद से आरोपी को पुलिस ने 8 दिसंबर 2025 (सोमवार) को गिरफ्तार कर लिया है.

सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति को निजी जानकारी न शेयर करें: पुलिस

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन और पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने आम जनता से कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से निजी जानकारी या तस्वीरें साझा न करें. साथ ही साइबर अपराध से संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए डायल 112 व टोल फ्री नंबर 1930 कॉल करें या नजदीकी थाना में संपर्क करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.