Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंबाला में इंसानियत शर्मसार: 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़खानी, आरोपी ग... यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी... पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट... हरियाणा में टली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, हड़ताल... सोनीपत में सनसनीखेज खुलासा: असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग की मौत पर गड्ढे में दबाया शव, आरोपी महिला ग... सीएम नायब सैनी का बड़ा कदम: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना और किसानों के खातों में डीबीटी से ट्र... हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 13 अगस्त तक हड़ताल के ऐलान के बीच मंत्री अनिल विज के साथ आपात बैठक ... अम्बाला छावनी की फ्री-होल्ड संपत्ति नीति पर मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, 13 अगस्त की कैबिनेट से पूर... कुरुक्षेत्र में सवा 3 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाले 4 नकाबपोश बद... हरियाणा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सरकार सख्त, मिलावटखोरी रोकने के लिए सैंपलिंग और जांच में ल...

सरेंडर माओवादी रामधेर की नक्सलियों से अपील, आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में हों शामिल

19

राजनांदगांव/ बस्तर: सोमवार 8 दिसंबर को नक्सलियों के महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ (एमएमसी) जोन के 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया. इसमें माओवादी सेंट्रल कमेटी मेम्बर रामधेर मज्जी की पूरी टीम शामिल है. कुल 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया जिसमें कई खूंखार नक्सली शामिल हैं. ईटीवी भारत से बातचीत में पूर्व नक्सल कमांडर रामधेर मज्जी ने माओवादियों से अपील की है.

माओवादियों से पूर्व नक्सल कमांडर रामधेर मज्जी की अपील

माओवादियों से पूर्व नक्सल कमांडर रामधेर मज्जी ने बदले हालात में सरेंडर की अपील है.उन्होंने ईटीवी भारत के माध्यम से कहा कि जो क्रांतिकारी सशत्र संघर्ष में चल रहे हैं. जिनमें दक्षिण बस्तर और अन्य क्षेत्र शामिल हैं वे सरेंडर कर समाज की मुख्य धारा में शामिल हो जाएं

वर्तमान की परिस्थिति पूरी तरह से बदल गई है. मैं सोचता हूं कि सहीं निर्णय परिस्थितियों को देखते हुए अन्य साथियों को लेना चाहिए. आज की परिस्थिति में हथियार लेकर चलना संभव नहीं है और नुकसान अधिक हो रहा है. इसलिए उचित फैसला लेकर आगे बढ़ना ही सही रहेगा. इसलिए नक्सलियों से अपील है कि आप सभी सोच विचारकर सही निर्णय लेंगे. यही आशा मैं करता हूं- रामधेर मज्जी, सरेंडर नक्सली कमांडर

समाज की मुख्यधारा में शामिल होना बेहतर फैसला

पूर्व नक्सल कमांडर रामधेर ने आगे कहा कि मैं जानता हूं कि जो नक्सली सरेंडर करते हैं उनके ऊपर संगठन में दाग लग जता है. अभी हालात बदल गए हैं अभी की स्थिति बेहद नाजुक है इसलिए आप सभी को एक बेहतर निर्णय लेना होगा. आप सभी भी लोग(नक्सल साथी) बेहतर निर्णय लेकर मुख्यधारा में लौटे इसीलिए यह अपील कर रहा हूं.

जानिए कितने नक्सलियों ने किया सरेंडर ?

सोमवार को राजनांदगांव में कुल 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. सभी नक्सली एमएमसी जोन के सक्रिय नक्सली हैं. सरेंडर नक्सलियों की पूरी जानकारी इस प्रकार है.

  • रामधेर मज्जी, CCM (सेंट्रल कमेटी मेम्बर ), AK-47 हथियार के साथ सरेंडर, 1 करोड़ रुपये का इनामी
  • चंदू दादा, DVCM (डिवीजन कमेटी मेंबर) , 10 लाख रुपये का इनामी
  • ललिता, DVCM (डिवीजन कमेटी मेंबर) , 10 लाख रुपये की इनामी नक्सली
  • जानकी, DVCM (डिवीजन कमेटी मेंबर) , इंसास राइफल के साथ सरेंडर, 10 लाख रुपये की इनामी
  • प्रेम, DVCM (डिवीजन कमेटी मेंबर) , AK-47 के साथ सरेंडर, 10 लाख रुपये का इनामी
  • रामसिंह दादा, ACM (एरिया कमेटी मेंबर) , थ्री नॉट थ्री राइफल, 5 लाख रुपये का इनामी
  • सुकेश, ACM (एरिया कमेटी मेंबर) , AK-47 के साथ सरेंडर, 5 लाख रुपये का इनामी
  • लक्ष्मी, नक्सल पार्टी मेंबर, इंसास रायफल के साथ सरेंडर, 2 लाख रुपये की इनामी
  • शीला, नक्सल पार्टी मेंबर, इंसास रायफल के साथ सरेंडर, 2 लाख रुपये की इनामी
  • सागर, नक्सल पार्टी मेंबर, SLR के साथ सरेंडर, 2 लाख रुपये का इनामी नक्सली
  • कविता, पार्टी मेंबर, थ्री नॉट थ्री राइफल के साथ सरेंडर, 2 लाख रुपये की इनामी
  • योगिता, पार्टी मेंबर, 2 लाख रुपये की इनामी नक्सली

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.