Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ...

वास्तु टिप्स: सोने की सही दिशा क्या है? इस दिशा में सिर करके सोना क्यों माना जाता है अशुभ, जानें वास्तु के नियम और वैज्ञानिक कारण

23

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. वास्तु शास्त्र में सोने से जुड़े नियम भी बड़े विस्तार से बताए गए हैं. मान्यता है कि सही दिशा में सिर करके सोने से नींद की समस्याओं से छुटकारा मिलता है. साथ ही भीतर सकारात्मक उर्जा का संचार होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि किस दिशा में सिर करके सोना शुभ और किस दिशा में अशुभ माना जाता है. सोने से जुड़े वास्तु के नियम क्या हैं?

ये है सोने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सोते समय दक्षिण या फिर पूर्व दिशा में सिर करके सोना चाहिए. वास्तु के अनुसार, इन दोनों दिशाओं में सिर करके सोना बहुत शुभ और उत्तम माना जाता है, क्योंकि इन दोनों दिशाओं में सिर करके सोने से मन शांत रहता है. तनाव की समस्या से छुटकारा मिलता है. थकान दूर हो जाती है.

इन दिशाओं में सिर करके नहीं सोना चाहिए

सोते समय दिशा का पूरा ध्यान रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पश्चिम दिशा की ओर सिर करके सोना बिल्कुल भी शुभ और उत्तम नहीं माना गया है, इसलिए कभी पश्चिम दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए. इससे व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उत्तर दिशा में भी सिर करके नहीं सोना चाहिए. इससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

सोने से पहले रोजाना अपने इष्ट देव का स्मरण अवश्य करना चाहिए. कहा जाता है कि सोते समय किसी के लिए भी अपने मन गलत खयाल नहीं लाना चाहिए. साथ ही हाथ-पैर धोकर ही सोना चाहिए. इतना ही नहीं अपनी सुबह को देवी-देवताओं का ध्यान करते हुए शुरू करना चाहिए. सोने से पहले गायत्री मंत्र का जप जरूर कर लेना चाहिए.

सोने से पहले सिरहाने के पास एक तांबे के लोटे में पानी भरकर रख लेना चाहिए. फिर सुबह जल को किसी पौधे में डाल देना चाहिए. ऐसा करने से नींद से जुड़ी समस्या दूर होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.