Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

JJP की रैली पर बोले कांग्रेस सांसद जयप्रकाश, इनेलो-जजपा के बीच चल रहा रैलियों का कंपटीशन

29

हिसार: जननायक जनता पार्टी द्वारा रविवार को जींद में रैली का आयोजन किया गया। रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने कहा कि स्थापना दिवस पर सभी पार्टियां अपनी रैली करती है। कुछ समय पहले इनेलो ने भी अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया था। जयप्रकाश ने कहा कि इनेलो और जजपा में कॉम्पिटिशन चल रहा है। दोनों पार्टी के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं।

कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार पूरी तरह से वोट चोरी पर बनी हुई है। वोट चोरी को लेकर आगामी 14 तारीख़ को महारैली होने जा रही है। जय प्रकाश ने कहा कि बिहार चुनाव में भी वोट की महा चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की भर्ती में दूसरे राज्यों के कैंडिडेट्स को भर्ती किया गया है। हरियाणा के नौजवानों के साथ यह एक षड्यंत्र रचा गया है। सरकार के मंत्री ना तो रोज़गार पर चर्चा करते हैं और न ही महँगाई और विकास जैसे मुद्दों पर।

जय प्रकाश ने कहा कि बिजेंद्र सिंह कांग्रेस पार्टी में नए-नए आए हैं। उन्हें भी पार्टी के तौर तरीक़ों को सीखना होगा। अभय सिंह चौटाला पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जयप्रकाश ने कहा कि वे हमेशा कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ख़िलाफ़ बोलते रहे हैं। इसलिए आज उनकी पार्टी ज़ीरो हो गई है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी नेता को मौक़ा मिलता है तो उसका सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जनता ने मान लिया है जजपा और इनेलो भाजपा के लिए काम कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.