Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

गोवा अग्निकांड से झारखंड में मातम! जलकर मरे 3 युवक, सगे भाइयों की मौत से पिता सदमे में, बार-बार हो रहे बेहोश, परिवार तबाह

4

गोवा नाइट क्लब के अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई है. इनमें सबसे ज्यादा कर्मचारियों की जान गई. इन्हीं में से तीन युवक झारखंड के रहने वाले थे. तीनों युवक झारखंड से गोवा कमाने के लिए गए थे और अपरोरा इलाके के नाइट Birch by Romeo Lane’ क्लब में काम कर रहे थे. 6 दिसंबर को हुए अग्निकांड में तीनों की जान चली गई. इनमें से दो सगे भाई थे.

मृतकों में जो दो सगे भाई थे. उनकी पहचान रांची के लापुंग थाना क्षेत्र के फतेहपुर के रहने वाले 24 साल के प्रदीप महतो और 22 साल के विनोद महतो के रूप में हुई. वहीं तीसरे युवक की पहचान खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर के रहने वाले 22 साल के मोहित मुंडा के रूप में हुई है. तीनों की मौत की जानकारी जैसे ही उनके परिवार वालों को लगी, परिवार में मातम छा गया.

बार-बार बेहोश हो रहे विनोद-प्रदीप के पिता

विनोद महतो और प्रदीप महतो के परिवार वालों को उनके रिश्तेदार निशान कुमार ने हादसे की जानकारी दी. जैसे ही उनके परिवार को दोनों भाइयों की मौत के बारे में पता लगा उनके परिवार में कोहराम मच गया. विनोद और प्रदीप के बड़े भाई फगु महतो ने बताया कि दोनों भाइयों की मौत का उनके पिता धनेश्वर महतो को गहरा सदमा लगा है. वह बार-बार बेहोश हो रहे हैं और भाइयों को याद कर रहे हैं.

वहीं गोविंदपुर के मोहित मुंडा की मौत के बाद उनके परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार में चीख-पुकार मची हुई है. बताया जा रहा है कि फतेहपुर और गोविंदपुर के साथ-साथ आसपास के गांव के भी कई युवक काम के लिए गोवा गए थे. उन्होंने अस्पताल पहुंचकर शवों की पहचान की और उनके परिजन को जानकारी दी. अब गोवा में काम के लिए गए युवकों के परिजन भी दहशत में आ गए हैं. वह अपने-अपने बच्चों को फोन कर उनकी खैरियत पूछ रहे हैं.

Died List

मृतकों में ज्यादा कर्मचारी शामिल

सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों में ज्यादातर नाइट क्लब के कर्मचारी शामिल हैं, जो उत्तराखंड, झारखंड, असम, नेपाल और उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. उनकी पहचान भी हो गई है. वहीं 4 मृतक दिल्ली के रहने वाले थे, जो एक ही परिवार के सदस्य थे. इनमें विनोद कुमार, सरोज जोशी, अनीता जोशी और कमला जोशी शामिल थे, जो गोवा में घूमने के लिए गए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.