Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...

गोवा में भयानक हादसा: नाइट क्लब में गैस सिलेंडर विस्फोट से 25 की मौत, PM मोदी ने CM से की बात, पीड़ितों के लिए मदद का किया ऐलान

5

गोवा के अरपोरा में सिलेंडर हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई. पीएम मोदी ने इस हादसे में मारे गए हर शख्स के परिवार को PMNRF से 2 लाख रुपये की सहायता और घायलों को 50 हजार रुपये मदद दिए जाने की बात कही. बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में मारे गए कुल 25 लोगों में जिनमें से 4 टूरिस्ट थे, 14 स्टाफ मेंबर थे और 7 की पहचान नहीं की जा सकी है.

पीएम मोदी ने कहा कि 6 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है. इस मामले की पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की तरफ से जांच जारी है. सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि मैंने पूरी घटना की वजह का पता लगाने और ज़िम्मेदारी तय करने के लिए मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं.

पीएम मोदी ने कहा गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना बहुत दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनो को खो दिया है. घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. पीएम मोदी ने कहा कि गोवा के सीएम डॉ. प्रमोद सावंत से स्थिति के बारे में बात की. राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रही है.

‘आज गोवा के लिए दुख का दिन’

सीएम प्रमोद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अरपोरा में आग लगने की दुखद घटना के बारे में मुझसे बात की. उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें यहां हालात के बारे में बताया. गोवा सरकार इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों को हर तरह की मदद दे रही है. सीएम ने कहा कि आज गोवा में हम सभी के लिए बहुत दुख का दिन है. अरपोरा में आग लगने की एक बड़ी घटना में 23 लोगों की जान चली गई है. उन्होंने कहा कि मैं बहुत दुखी हूं और इस अकल्पनीय नुकसान की घड़ी में सभी दुखी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जाहिर करता हूं.

उन्होंने कहा कि मैंने घटनास्थल का दौरा किया और इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं. जांच में आग लगने के सही कारण और यह पता लगाया जाएगा कि क्या फायर सेफ्टी नियमों और बिल्डिंग के नियमों का पालन किया गया था. उन्होंने कहा जो भी इसके लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे, उन पर कानून के तहत सबसे कड़ी कार्रवाई की जाएगी. किसी भी लापरवाही से सख्ती से निपटा जाएगा.

सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि क्लब ने क्या परमिशन ली थी और किसने दी, इसकी जांच की जाएगी, जांच की जाएगी. फायर सेफ्टी नॉर्म्स और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन नॉर्म्स को फॉलो किया गया था या नहीं, यह देखा जाएगा. क्लब मालिकों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है. मैनेजर और दूसरों को पहले ही अरेस्ट कर लिया गया है. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे जेल में डाल दिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.