Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली का दम घुट रहा! आनंद विहार, रोहिणी समेत 10 इलाकों में सांस लेना मुश्किल, AQI पहुंचा इस रिकॉर्ड स्तर पर

7

दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है. शनिवार सुबह ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 पार दर्ज किया गया है. ज्यादातर इलाके रेड जोन में बने हुए हैं. गंभीर होती ही प्रदूषण की स्थिति लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रही है. बीते कई महीनों से यही स्थिति बनी हुई है. तेज हवा चलने और बारिश के बाद ही हालत में सुधार होने की संभावना है. प्रदूषण से बचने के लिए लोग मास्क लगाकर बाहर निकलने को मजबूर हैं.

समीर ऐप के मुताबिक, शनिवार सुबह 6 बजे 40 एक्टिव AQI मॉनिटरिंग सेंटर में से 35 पर पॉल्यूशन खतरनाक स्तर पर रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा बाकी सेंटर पर भी पॉल्यूशन की स्थिति ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है. पॉल्यूशन के चलते आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं बेहद आम हो गई हैं. ज्यादातर लोग इस तरह की बीमारी से जूझ रहे हैं. पॉल्यूशन का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्ग और बीमार लोगों स्वास्थ्य पर पड़ रहा है.

पॉल्यूशन के रोड जोन में दिल्ली

दिल्ली के 35 इलाके पॉल्यूशन रेड जोन में है, यहां AQI-300 दर्ज किया गया है. सबसे ज्यादा मुंडका का AQI-378 दर्ज किया गया है. अब सिर्फ पॉल्यूशन ही नहीं, बल्कि बढ़ती सर्दी भी लोगों को परेशान कर रही है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 23, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इन दिनों अच्छी-खासी ठंड का एहसास हो रहा है.

दिल्ली के 10 सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाके

एरिया एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)
बवाना 376
नेहरू नगर 374
रोहिणी 372
आनंद विहार 367
जहांगीरपुरी 364
आरके पुरम 363
DTU 358
वजीरपुर 358
सोनिया विहार 353
पूसा 350

जानें NCR के प्रदूषण का हाल

दिल्ली के साथ-साथ NCR में भी प्रदूषण गंभीर स्तर पर बना हुआ है. गाजियाबाद का ओवरऑल AQI 353 दर्ज किया गया है, जो कि प्रदूषण के खतरनाक लेवल पर आता है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में भी स्थिति यही बनी हुई है. यहां भी AQI 300 पार दर्ज किया गया है. नोएडा का 353, ग्रेटर नोएडा का 332 और गुरुग्राम का AQI 309 दर्ज किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.