Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न, कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम...

50 लाख युवाओं के लिए खुशखबरी, मिलेगा रोजगार…हरियाणा ने बनाया विजय डॉक्युमेंट

22

चंडीगढ़ : हरियाणा में 50 लाख युवाओं के लिए खुशखबरी आई, उन्हें रोजगार मिलेगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश में साल 2047 तक 50 लाख नए रोजगार बनाए जाएंगे। राज्य का विजन डॉक्यूमेंट-2047 तैयार है, जिसमें भविष्य के हरियाणा की तस्वीर दिखाई गई है। सीएम सैनी की अगुवाई में तैयार इस विजन डॉक्यूमेंट में बताया गया है कि कैसे हरियाणा की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर तक पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

बता दें कि पीएम मोदी के विकसित भारत का विजन आत्मनिर्भर, समृद्ध, सशक्त, सक्षम, समावेशी और तकनीकी रूप से उन्नत भारत के निर्माण का है। इस विजन को साकार करने में हरियाणा की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है।

वहीं प्रदेश सरकार ने ”मिशन हरियाणा-2047” नामक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स गठित की है जिसने राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को दस खरब डालर तक पहुंचाने और 50 लाख युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए काम शुरू कर दिया है। हरियाणा को भविष्य सक्षम बनाने के लिए ”डिपार्टमेंट आफ फ्यूचर” विभाग बनाया गया है। यह विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और रोबोटिक्स जैसी नवीनतम तकनीकों द्वारा विकास की संभावनाओं को तलाशेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.