Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने देश के एकमात्र माँ भद्रकाली शक्तिपीठ में की पूजा,अर्पित किए चांदी के घोड़े

5

कुरूक्षेत्र: हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ देवीकूप भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र में आज अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने आए भारत देश के उपराष्ट्रपति सी .पी. राधाकृष्णन माँ भद्रकाली की विशेष पूजा करने पहुंचे।

भव्य रूप से सजे शक्तिपीठ में सर्वप्रथम पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा व टीम के द्वारा उपराष्ट्रपति का पुष्प गुच्छे से स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति के साथ हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मंदिर पहुंचे थे। ततपश्चात उपराष्ट्रपति की मंत्रोचारण, पान पत्तों व कमल पुष्पों के साथ देवीकूप पर पूजा करवाई गई, जिस प्रकार महाभारत युद्ध से पहले पांडवों ने भगवान कृष्ण के साथ यहां पूजा की थी, उसी तरह आज धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव में शामिल होने आए उपराष्ट्रपति ने भी माँ भद्रकाली के दर्शन कर इसी परम्परा को निभाया और विशेष पूजा के साथ परिक्रमा कर चांदी घोड़े माँ के चरण में अर्पित किए। इस दौरान अर्जुन कृत मंत्रों का पाठ किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.