Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

कुरुक्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार की मौत, साइड लगने पर पेड़ से टकराई गाड़ी, करनाल निवासी था मृतक

13

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की साइड लगने से होंडा सिटी कार चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे उसकी कार सड़क से नीचे खदान में जा गिरी और पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा बीती शाम उस समय हुआ जब युवक अपनी कार से कुरुक्षेत्र से करनाल की ओर लौट रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। मृतक की पहचान संजीव उप्पल निवासी सेक्टर‑36 करनाल के रूप में हुई है, जो अपने काम से कुरुक्षेत्र आया हुआ था और शाम करीब सवा छह बजे लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।

मृतक के भाई राजेश कुमार के अनुसार सेक्टर‑4 और 8 के उमरी रोड चौराहे के पास नीले रंग के मारका फार्म ट्रैक्टर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हुए संजीव की कार को जोरदार साइड मारी, जिसके झटके से कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खदान में पहुंच गई और पेड़ से जा टकराई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.