Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court News: बंधक हाथी ‘उत्तोली रमन’ की सुरक्षा का ब्योरा न देने पर सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरक... INDIA Alliance News: विपक्ष के आंदोलन में आपसी मतभेद आए सामने, राष्ट्रपति से मिलने वाले प्रतिनिधिमंड... Delhi Metro Service Update: CJP के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें... JNU Professor Dismissed: जेएनयू में यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकॉइजम को नौकरी से ... UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित,... Bathinda District News: बठिंडा में रात के वक्त कंबाइनों से धान की कटाई पर रोक, पराली जलाने पर भी सख्... Jalandhar News: जालंधर में रेडक्रॉस भवन की दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले SFJ के दो ऑपरेट... Punjab DGP Appointment: पंजाब सरकार ने गौरव यादव को बनाया राज्य का नियमित डीजीपी, जारी हुआ आधिकारिक ... LPU Violence Case Update: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में बड़ा खुलासा, रेडिट पर पोस्ट करन... Ludhiana News: चीन से सस्ते आईफोन मंगाने के नाम पर 22.20 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर...

हरियाणा में IIT के लिए जमीन देगा हिसार, रणबीर गंगवा ने CM सैनी को सौंपा विजन डॉक्यूमेंट

26

हिसार : हरियाणा में पहले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के लिए केंद्र सरकार सैद्धांतिक मंजूरी दे चुकी है। इसके लिए 300 एकड़ जमीन चाहिए। अब नायब सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार में जमीन देने का प्रस्ताव दिया है। गंगवा ने CM को चिट्‌ठी लिखकर एक विजन डॉक्यूमेंट सौंपा है।

बता दें कि 8 महीने पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) से निर्देश मिलने के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग हरियाणा ने IIT के लिए प्रयास शुरू किए थे। इसे लेकर तकनीकी एजुकेशन के डायरेक्टर ने प्रदेश के सभी DC को पत्र लिखा था और जगह की डिमांड की थी। इस प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण की समस्या ही आड़े आ रही है। कारण है कि इसके लिए सरकार ने 300 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने की शर्त रखी है।

मंत्री ने विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करते हुए सीएम सैनी को बताया कि हिसार में राजकीय पशुधन फार्म की लगभग 10 हजार एकड़ से अधिक खाली जगह है, जिसका अब तक कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा है। यहां पर आईआईटी बन सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.