Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

व्हाट्सएप से पैसे कमाने का आसान तरीका! सिर्फ चैट नहीं, बल्कि इस ऐप से होगी बंपर कमाई, जानें पूरा प्रोसेस

30

क्या व्हाट्सऐप सिर्फ चैटिंग और कॉलिंग जैसी सुविधाओं तक ही सीमित है? जवाब है नहीं, आप इस ऐप के जरिए मोटी कमाई भी कर सकते हैं. चौंक गए कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप भला किस तरह से आपकी कमाई का जरिया बन सकता है? दरअसल, बहुत से लोगों को इस बात की सही जानकारी तक नहीं है कि किस तरह से WhatsApp पर मौजूद फीचर्स और टूल्स का सही इस्तेमाल कमाई को बढ़ा सकते हैं.

WhatsApp Business है कमाई का जरिया

ऑनलाइन सेलर्स, छोटे दुकानदारों और सर्विस प्रोवाइडर्स, इन सभी के लिए WhatsApp Business पर मौजूद टूल्स बेहद ही काम के हैं. बिजनेस अकाउंट चलाने वालों को व्हाट्सऐप की तरफ से ऑटो रिप्लाई, बिजनेस प्रोफाइल, क्विक रिप्लाई और कैटलॉग जैसे फीचर्स मिलते हैं. बिजनेस अकाउंट के साथ मिलने वाले इन फीचर्स के जरिए आप लोग सर्विस और प्रोडक्ट को प्रोफेशनल तरीके से पेश कर सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बना सकते हैं.

प्रोडक्ट बेच करें कमाई

WhatsApp Business में Catalogue नाम से एक कमाल का फीचर दिया गया है. आप इस फीचर की मदद से प्रोडक्ट्स की तस्वीर, प्रोडक्ट की डिटेल्स और प्रोडक्ट की कीमत को अपलोड कर सकते हैं, इससे फायदा ये है कि ग्राहक बिना आपकी वेबसाइट पर जाए, सीधे व्हाट्सऐप के जरिए सामान खरीद सकता है और आपको ऑर्डर मिल सकता है. इस फीचर का इस्तेमाल कर बहुत से सेलर्स हर दिन हजारों की कमाई कर रहे है.

ऐसे बढ़ाएं पहुंच

व्हाट्सऐप में ब्रॉडकास्ट फीचर मिलता है, ये फीचर एक मैसेज को एक ही बार में कई लोगों तक एक-साथ पहुंचाने में मदद करता है. अगर आप किसी प्रोडक्ट को प्रमोट कर रहे हैं तो ये फीचर मार्केटिंग के लिहाज से आपके बहुत ही काम आ सकता है. इसके अलावा आप WhatsApp Community फीचर के जरिए भी पहुंच बढ़ा सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.