Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी चोट, दो गिरफ्तार, अवैध उपकरणों की बरामदगी

4

JAMTARA : पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के निर्देशन में जामताड़ा थाना क्षेत्र के शहरपुरा के पश्चिम स्थित पलाश के झाड़ मैदान में छापामारी की गई जहां पु०नि० नितिश कुमार पु०नि० वैभव सिंह पु०अ०नि० हीरालाल महतो पु०अ०नि० बिनोद सिंह एवं पुलिस टीम ने साइबर अपराध में लिप्त दो अपराधियों को रंगे हाथों पकड़ा गिरफ्तार अभियुक्तों में मो रियाज अंसारी उम्र 25 वर्ष निवासी ताराबहाल थाना करमाटांड़ तथा जाकिर अंसारी उम्र 23 वर्ष निवासी चिरूडीह थाना नारायणपुर शामिल हैं दोनों के पास से फर्जी मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए गए.

गिरफ्तारी के बाद जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 70/25 दिनांक 27 नवंबर 2025 के तहत बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई

पुलिस ने मौके से कुल पांच मोबाइल और पांच सिम कार्ड जब्त किए जांच में सामने आया कि ये लोग YONO ऐप एक्टिवेट करने के नाम पर पीड़ितों से WhatsApp और स्क्रीन शेयरिंग ऐप के माध्यम से स्क्रीन शेयर करवाते थे जिससे यूजर–पासवर्ड बनाकर ओटीपी हासिल कर नेट बैंकिंग के जरिए ठगी करते थे इसके अलावा Comparify ऐप के जरिये 1099 रुपये कैशबैक का फर्जी मैसेज भेजकर ‘एक्सेप्ट’ करवाते थे जिससे पैसा उनके Comparify अकाउंट में पहुंच जाता था फिर उस राशि से गिफ्ट कार्ड खरीदकर कमीशन पर बेच देते थे

अपराधिक इतिहास में मो रियाज अंसारी पहले भी साइबर थाना कांड संख्या 47/18 में आरोपित रह चुका है इनका सक्रिय कार्यक्षेत्र बिहार पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.