Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल... मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की अनोखी पंचायत: पति से अनबन के चलते पिछले तीन महीने से मायके में बैठी है... जबलपुर के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा: भोजन की छुट्टी के दौरान रतनजोत के बीज खाने से 5 मासूम बच्चों ... जबलपुर में भाजपा विधायक के साले की सनसनीखेज हत्या: MPEB सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान पहले मारी गोली... विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य आगाज: भगवान बुद्ध के प्रिय शिष...

ऐसा चोर देखा क्या? बुलंदशहर में अपनी स्प्लेंडर बाइक छोड़कर बुलेट उड़ा ले गया चोर, चोरी का Video वायरल, पुलिस भी हैरान

30

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में चोरी की हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक शातिर चोर अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल छोड़कर वार्ड सभासद की बुलेट मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. पुलिस मामले की तलाश में जुटी हुई है. चोरी की ये वारदात कोतवाली नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 में हुई है.

वार्ड सभासद योगेश गुप्ता रोज की तरह रात में अपनी बुलेट बाइक घर के बाहर खड़ी करके सो गए थे. देर रात करीब एक बजे एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार युवक गली में प्रवेश करता है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि चोर कुछ देर तक गली में और आसपास के माहौल का बारीकी से मुआयना करता रहा. वह यह सुनिश्चित कर रहा था कि कहीं कोई व्यक्ति या आवाजाही उसकी गतिविधियों पर नजर तो नहीं रख रहा.

बुलेट लेकर चोर फरार

कुछ समय बाद चोर ने बेहद चालाकी से अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल उसी गली में चालू हालत में खड़ी कर दी. इसके बाद वह वार्ड सभासद की घर के बाहर पार्क की गई बुलेट के पास पहुंचा और उसे स्टार्ट करने की कोशिश करने लगा. मोटरसाइकिल स्टार्ट होते ही चोर बिना कोई समय गंवाए बुलेट पर बैठा और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गया. उसकी छोड़ी हुई स्प्लेंडर गली में ही खड़ी मिली. घटना रविवार देर रात की है.

सुबह जब सभासद योगेश गुप्ता बाहर आए तो उन्होंने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल को गायब पाया. पहले तो उन्हें लगा कि कोई जानने वाला शायद कहीं ले गया हो, लेकिन संदेह होने पर उन्होंने तुरंत घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की. फुटेज देखने पर साफ हो गया कि देर रात एक युवक उनकी बाइक चोरी करके ले गया है और पीछे अपनी स्प्लेंडर छोड़ गया है.

क्या बोले एसपी?

घटना की सूचना तुरंत नगर कोतवाली पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी. एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि चोरी की इस वारदात की गंभीरता से जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की कोशिश हो रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि पिछले एक माह में नगर क्षेत्र से करीब एक दर्जन वाहन चोरी होने की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं. लगातार हो रही चोरी ने स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ा दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.