Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sandipani School Bus Crisis: ग्वालियर-चंबल में सांदीपनि स्कूलों की बस सेवा ठप! 2.5 महीने बीते, 512 र... Ujjain Yuva Dharm Sansad: उज्जैन में युवा धर्म संसद का आगाज! RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन, म... Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्...

पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, 3 शहरों में अब नहीं खुलेंगी मीट, शराब और तंबाकू की दुकानें, जानिए क्या है वजह?

26

पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन में सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित श्री आनंदपुर साहिब में बुलाए गए इस सेशन में तीन शहरों को पवित्र शहर का दर्जा दिया है. इस पर सदन में मौजूद सभी विधायकों ने सहमति जताई है. सदन में यह प्रस्ताव सरसम्मति से पारित हो गया है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि श्री दरबार साहिब अमृतसर गलियारा, श्री आनंदपुर साहिब और तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो बठिंडा शहर को पवित्र शहर का दर्जा देने का निर्णय लिया गया है. अब इन तीनों शहरों में कोई भी मीट, शराब, तंबाकू आदि की दुकान नहीं खुल सकेंगी. स्थानीय प्रशासन को भी इस फैसले से अवगत करा दिया गया है. अगर कोई आदेश का उल्लंघन करता है तो कार्रवाई की जाएगी. सीएम मान ने कहा कि भले ही अमृतसर साहिब का गलियारा, पहले से ही पवित्र है, लेकिन अब तक किसी भी सरकार द्वारा इसे विधानसभा में पवित्र घोषित नहीं किया गया था.

विधानसभा का विशेष सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज के विशेष सत्र को पूरी दुनिया देख रही है. सीएम ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की कुर्बानी उस समय हुई जब इंसान के दिल में गुलामी का पिंजरा था. गुरु साहिब ने यह गुलामी इंसानों के दिलों से निकाली है. श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की लड़ाई किसी वर्ग के विरुद्ध नहीं थी, उनकी लड़ाई जुल्म और जबर के विरुद्ध थी. गुरु साहिब जी ने दूसरे धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देकर समाज में धर्म के नाम पर हो रहे अत्याचार को रोका और धार्मिक स्वतंत्रता को बहाल किया. इसके बाद पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है.

श्री गुरु तेग बहादुर के नाम खुलेगी नई यूनिवर्सिटी

बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार श्री आनंदपुर साहिब के चंगर क्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम से एक नई यूनिवर्सिटी स्थापित करने की योजना को भी अंतिम रूप दे रही है. यह विश्वविद्यालय शिक्षा ढांचे को मजबूत करेगा और स्थानीय युवाओं को बड़े स्तर की शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा. इसे लेकर सरकार जल्द ही ऐलान कर सकती है.

खालसा पंथ की स्थापना

श्री आनंदपुर साहिब से खालसा पंथ की स्थापना हुई. 2009 में नौ विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर, नवांशहर, बंगा, आनंदपुर साहिब, बलाचौर, चमकौर साहिब, रूपनगर, मोहाली और खरड़ को मिलाकर बनाया गया था. यहां से पहली बार रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे थे. उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के डॉ. दलजीत सिंह चीमा को हराया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.