Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NMMSS Scholarship 2026-27: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक करें अप्... Bhopal Crime News: ट्रेन पकड़कर दिल्ली भागा आरोपी केयरटेकर, मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब तक पुलिस की 12... Amit Shah Tour Security: रात 8 बजे से सामान्य वाहनों के लिए भी लागू होंगे वैकल्पिक मार्ग, एंबुलेंस क... Indore News Today: कनाड़िया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और कार की टक्कर में निखिल नंदी क... Bhopal Cyber Fraud News: राजधानी में साइबर ठगी का तांडव, 24 घंटे के भीतर 25 मामलों में उड़े 15 लाख र... Middle East Aviation Update: सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बंधा मिला आरोपी को-पायलट, यूएई ट्र... CJP Protest Jantar Mantar: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DMRC और ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए जरूरी... No PUC No Fuel Rule Delhi: 1 अक्टूबर से लागू हुआ नया नियम, सीएम रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा का... October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरे... ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल...

पुलिस ने पूरी तरह सील किया पंजाब का ये जिला, जवानों ने संभाला मोर्चा

26

श्री मुक्तसर साहिब: अभिमन्यु राणा एस.एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब द्वारा ज्वाइन करते ही जिले में कानून-व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा के लिए सख्त प्रबंध किए गए हैं। उन द्वारा शरारती तत्वें के खिलाफ कार्रवाई को ओर मजबूत बनाते हुए, जिले के चारों सब-डिवीजनों में रात समय 16 नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की व्यापक तलाशी के लिए विशेष सर्च अभियान चलाया।

एस.एस.पी. अभिमन्यु राणा द्वारा रात दौरान श्री मुक्तसर साहिब के कई नाकों की खुद चैकिंग की गई। उन्होंने तैनात पुलिस मुलाजिमों की हाजिरी, चैकिंग रजिस्टरों की पड़ताल और ड्यूटी प्रति जरूरी हिदायतें जारी कीं। इसके साथ उन्होंने थाना सिटी श्री मुक्तसर साहिब की भी अचानक रात समय चैकिंग की, जिसके दौरान असले, मैस, मालखाने के रिकॉर्ड, डाक रजिस्टर, थाना बिल्डिंग और कैमरा प्रबंध का निरीक्षण किया गया। इस मौके उनके साथ मनमीत सिंह ढिल्लों, एस.पी. (डी) भी मौजूद थे। श्री मुक्तसर साहिब, गिद्दड़बाहा, मलोट और लंबी- चारों सब-डिवीजनों में कुल 16 नाकों पर 200 के करीब पुलिस मुलाजिम तैनात रहे।

पुलिस टीमों द्वारा अचानक सर्च अभियान चलाया गया ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत निगरानी हो सके और नशों या अन्य अपराधों से जुड़े किसी भी तत्व को रोका जा सके। इस कार्रवाई दौरान राहगीरों, वाहनों और अन्य संदिग्ध स्थानों की अच्छे ढंग से चैकिंग की गई। पुलिस टीमों ने सड़कों, बस अड्डों और प्रवेश बिंदुओं पर खास ध्यान देकर सुरक्षा प्रबंध ओर भी मजबूत किए। नाकों की सुपरविजन मनमीत सिंह ढिल्लों, एस.पी. (डी), डी.एस.पी. प्रदीप सिंह (श्री मुक्तसर साहिब), ईशान सिंगला, डी.एस.पी. (लंबी), अंग्रेज सिंह, डी.एस.पी. (मलोट), अरुण मुंडन, डी.एस.पी. (गिद्दड़बाहा) द्वारा की गई और इस दौरान कुल 200 के करीब पुलिस अधिकारी और कर्मचारी इस कार्रवाई में तैनात रहे।

पाइस ऐप के जरिए संदिग्ध व्यक्तियों की शिनाख्त की गई। वाहन ऐप के जरिए वाहनों की तसदीक की गई ताकि कोई वाहन चोरीशुदा न हो या किसी अपराध में इस्तेमाल न किया गया हो। श्री मुक्तसर साहिब पुलिस जिले की शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.