Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जल्दी करें! प्री-बुकिंग पर पाएं सबसे धमाकेदार डील, इस लेटेस्ट स्मार्टफोन पर मिल रही है पूरे 2 साल की वारंटी

20

iQOO 15 Pre Booking Offer: भारतीय बाजार में जल्द आईकू कंपनी का ये नया फोन फ्लैगशिप फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाला है. लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन की प्री बुकिंग को शुरू कर दिया है, अगर आप भी इस फोन को प्री बुक करते हैं तो आपको कंपनी की तरफ से कई कमाल के ऑफर्स का फायदा मिलेगा. इस फोन की प्री बुकिंग पर फ्री में iQOO TWS 1e (कीमत 1899 रुपए) और 12 महीने के लिए एक्सटेंडेड वारंटी का फायदा मिलेगा.

इसका मतलब ये हुआ है कि फोन के साथ आप लोगों को एक साल तो जो वारंटी मिलती है वो आपको मिलेगी ही, लेकिन इसके साथ ही कंपनी आपको एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी देगी जिसका मतलब ये हुआ कि आपको पूरे दो साल की वारंटी का बेनिफिट मिलेगा.

आधिकारिक लॉन्च से पहले इस फोन के लिए Amazon और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर अलग से पेज तैयार किया गया है, इस पेज पर फोन के कुछ खास फीचर्स कंफर्म कर दिए गए हैं. आइए आपको इस फोन के लॉन्च से पहले इस फोन में मिलने वाले फीचर्स और लीक हुई कीमत के बारे में जानकारी देते हैं.

iQOO 15 Price in India (लीक)

हाल ही में टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इस अपकमिंग आईकू फोन की कीमत से जुड़ी जानकारी दी है जिससे पता चला है कि इस हैंडसेट का 12 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 72999 रुपए में लॉन्च किया जा सकता है. वहीं, 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 79,999 रुपए में उतारा जा सकता है.

iQOO 15 Specifications (कंफर्म)

  • चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस Upcoming Smartphone में 3nm प्रोसेस पर बेस्ड स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेनरेशन 5 प्रोसेसर मिलेगा. इस फोन में क्यू3 सुपरकंप्यूटिंग चिप भी मिलेगी.
  • डिस्प्ले: 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आईकू 15 में सैमसंग 2K रिजॉल्यूशन M14 ओलेड डिस्प्ले मिलेगी जो डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आएगी.
  • कैमरा: फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल सोनी कैमरा, साथ में 50 मेगापिक्सल सोनी 3X पेरीस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलेगा.
  • बैटरी: 7000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.