Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

मिसाल बने आप सांसद! खुद ट्रैक्टर लेकर पहुंचे बाढ़ प्रभावित खेतों में, किसानों के साथ मिलकर बना रहे ज़मीन को खेती लायक

4

चंडीगढ़, 21 नवंबर 2025

पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब भी संघर्ष जारी है, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जहां एक तरफ बाढ़ का संकट है, वहीं दूसरी तरफ सरकार और जनप्रतिनिधियों की मदद भी उतनी ही मज़बूती से जारी है। यह वह दौर है जब संघर्ष और सहायता दोनों साथ-साथ चल रहे है।

Aap सांसद सीचेवाल खुद मैदान में उतरकर बाढ़ प्रभावित किसानों की मदद कर रहे है। उन्होंने हाल ही में बाढ़ से बर्बाद हुई ज़मीनों का दौरा किया और किसानों के साथ मिलकर खेतों को फिर से खेती लायक बनाने का काम शुरू किया। उनकी टीम ट्रैक्टरों के साथ खेतों में पहुंची और किसानों को नए सिरे से शुरुआत करने में सहायता प्रदान की।

बाढ़ के बाद कई खेतों में गाद और रेत जम गई है, जिससे खेती करना मुश्किल हो गया है। इस समस्या को देखते हुए पंजाब सरकार ने एक खास पहल शुरू की है – ‘जिसका खेत, उसकी रेत’ इस योजना के तहत किसानों को उनके खेत में जमा रेत का मालिकाना हक दिया जा रहा है, और साथ ही उस रेत को हटवाने में भी सरकार पूरी मदद कर रही है।

यह पहली बार है जब पंजाब में कोई सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए इतने ज़मीनी स्तर पर काम कर रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने साबित किया है कि वह सिर्फ वादे नहीं करती, बल्कि मुश्किल वक्त में लोगों के साथ खड़ी भी होती है। सांसद सीचेवाल की मौज़ूदगी से किसानों में नई उम्मीद जगी है।

खेतों से रेत हटाने के लिए सरकार ने विशेष मशीनरी और संसाधन उपलब्ध कराए है। साथ ही, किसानों को तकनीकी सलाह और वित्तीय सहायता भी दी जा रही है ताकि वे अगली फसल की तैयारी कर सकें। इस पूरी प्रक्रिया में आप सरकार के जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से शामिल है।

बलबीर सिंह सीचेवाल की मदद से किसान काफी खुश है। वे कह रहे है कि पहले बाढ़ के बाद उन्हें अकेला छोड़ दिया जाता था, लेकिन अब सांसद खुद खेतों में आकर उनकी समस्याएं सुन रहे है और तुरंत समाधान दे रहे है। यह वास्तविक जनसेवा का उदाहरण है।

पंजाब में बाढ़ की विभीषिका से उबरने में अभी समय लगेगा, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने साफ कर दिया है कि वह हर कदम पर किसानों के साथ रहेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पूरी सरकारी मशीनरी राहत और पुनर्वास कार्यों में लगी हुई है।

बलबीर सिंह सीचेवाल की यह पहल दिखाती है कि आप सरकार में जनप्रतिनिधि सिर्फ कुर्सियों पर बैठकर नहीं, बल्कि ज़मीन पर उतरकर काम करते है। यह वह सरकार है जो आम आदमी की तकलीफ को समझती है और उसे दूर करने के लिए ठोस कदम उठाती है। किसानों के लिए यह एक नई शुरुआत है, जिसमें सरकार उनका साथी बनकर खड़ी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.