Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ... Morena Crime News: मुरैना जेल उप अधीक्षक को 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने दी गोली मारने की धमकी Bageshwar Dham Controversy: 'पर्चे में लिखा था बेटा होगा, हो गई बेटी'; बागेश्वर धाम सरकार के दावे पर... Sugar Breath 4.0 Device Patent: सूश्रुत संहिता के सिद्धांत पर बनाई डिवाइस, 'Sugar Breath 4.0' से सेक... Asian Games 2026 Soft Tennis Medal: कौन हैं जय मीणा? जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस में देश को दिलाया पहला ब्... Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा...

कांप उठा मध्य प्रदेश, इन 9 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, अगले सप्ताह मावठा की संभावना

22

भोपाल : मध्य प्रदेश में मौसम साफ होने की वजह से उत्तरी हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है. बुधवार रात खंडवा और खरगोन जिले में सीवियर कोल्ड वेव दर्ज की गई. भोपाल, राजगढ़, इंदौर, नरसिंहपुर, रतलाम, शिवपुरी और भोपाल में भी कोल्ड वेव दर्ज. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है “मध्य प्रदेश में अभी दो दिन तक शीतलहर का दौर जारी रहेगा. 22 नवंबर को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के आसपास एक लो प्रेशर एरिया बनने से मौसम में कुछ बदलाव आएगा. इस दौरान कई जगहों पर बारिश की भी संभावना बन रही है.”

मध्य प्रदेश में पचमढ़ी और राजगढ़ सबसे ठंडे

बीते एक सप्ताह से मध्य प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान राजगढ़ में दर्ज हो रहा है. बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात भी प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान राजगढ़ में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि दूसरे नंबर पर पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

इसके साथ भोपाल, इंदौर, खंडवा, खरगोन, शिवपुरी, नरसिंहपुर, नौगांव और उमरिया में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. वहीं बीते 24 घंटे में भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, पचमढ़ी, राजगढ़, श्योपुर, उज्जैन और सीधी के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है.

दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे

रात के न्यूनतम तापमान के साथ दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो रही है. बुधवार को प्रदेश के सभी शहरों को 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान खंडवा में 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि मंडला में 29 डिग्री सेल्सियस, गुना में 28.6 डिग्री सेल्सियस और नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया “पचमढ़ी, छिंदवाड़ा और मंडला को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में दिन का अधिकतम तापमान औसत से काफी नीचे चल रहा है. नरसिंहपुर में अधिकतम तापमान औसत से माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.”

24 से 48 घंटे में तय होगा कैसा रहेगा आगे मौसम

मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया “एक साइक्लोन सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की उंचाई पर सक्रिय है. वहीं 22 नवंबर से दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के आसपास एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. इसके पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है.”

“अगले 24 से 48 घंटे बहुत महत्वपूर्ण होंगे. इन्हीं घंटों में तय होगा कि यह चक्रवात बनेगा या नहीं और इसकी दिशा क्या होगी. यदि यह तूफान में बदलता है तो मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है.”

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, देवास, शाजापुर, खंडवा खरगोन, बुरहानपुर.

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

  • राजगढ़ – 7.5 डिग्री सेल्सियस
  • पचमढ़ी – 7.6 डिग्री सेल्सियस
  • इंदौर – 8 डिग्री सेल्सियस
  • भोपाल – 9.2 डिग्री सेल्सियस
  • ग्वालियर – 11.9 डिग्री सेल्सियस
  • शिवपुरी – 8 डिग्री सेल्सियस
  • उज्जैन – 10.5 डिग्री सेल्सियस
  • जबलपुर – 10.4 डिग्री सेल्सियस
  • नौगांव – 8.3 डिग्री सेल्सियस

इन जिलों में दिन का अधिकतम तापमान

  • नर्मदापुरम – 28.7 डिग्री सेल्सियस
  • भोपाल – 25.6 डिग्री सेल्सियस
  • ग्वालियर – 27.4 डिग्री सेल्सियस
  • इंदौर – 26.6 डिग्री सेल्सियस
  • जबलपुर – 26.1 डिग्री सेल्सियस
  • रीवा – 25.2 डिग्री सेल्सियस
  • सागर – 26.6 डिग्री सेल्सियस
  • उज्जैन – 29 डिग्री सेल्सियस

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.