Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

मटेरियल गिरा लेकिन नहीं बनी सड़क, तीन साल से काम शुरु होने का इंतजार,ग्रामीणों ने दी आंदोलन की धमकी

2

कोरिया : कोरिया जिले के सोनहत ग्राम पंचायत के आश्रित गांव उरांवपारा में सड़क की समस्या का समाधान अब तक नहीं हो सका है. आदिवासी बाहुल्य गांव में उरांव जाति लोग निवास करते हैं.लेकिन आज भी ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं. भूपेश शासनकाल के समय में उरांवपारा के लिए सीसी रोड स्वीकृत हुई थी. माननीयों ने समय पर भूमिपूजन किया और रोड निर्माण का मटेरियल भी गिरवाया,फिर भी सड़क बनने का काम शुरु नहीं हो सका.

सड़क नहीं होने से परेशान ग्रामीण : ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती हैं. किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी सामने आती है. बीमार को खाट पर लादकर तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है,इसके बाद ही नजदीकी गांव में एंबुलेंस या दूसरा वाहन मिलता है.

कांग्रेस सरकार के दौरान सोनहत ग्राम पंचायत में दो दर्जन से ज्यादा विकास कार्यों की राशि तो निकाली गई, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं किए गए. इसके बावजूद जिला प्रशासन ने अब तक किसी भी जिम्मेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की है- अर्जुन,ग्रामीण

उरांवपारा में सड़क निर्माण की समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा.जिला प्रशासन विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है, जल्द ही सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा- डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, सीईओ जिला पंचायत

उरांवपारा में जब सड़क बनने का ऐलान हुआ तो ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ी थी. लोगों को उम्मीद थी कि सड़क बनने के बाद उस रास्ते पर चलकर विकास आएगा.अब ग्रामीणों की खुश होने की वजह को तीन साल बीत चुके हैं.सड़क बनाने का मटेरियल गिराकर वापस उठा लिया गया. ऐसे में एक बार फिर ग्रामीणों को आश्वासन मिला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.