Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड...

सपा को बड़ा झटका! वरिष्ठ विधायक सुधाकर सिंह का निधन, वे नेता जिन्होंने मुलायम के खिलाफ भी की थी बगावत

27

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सुधाकर सिंह का आज सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गयालंबे समय से लीवर और किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे सुधाकर सिंह महज 58 वर्ष के थे. उनके निधन से सपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है.

सुधाकर सिंह कोई आम नेता नहीं थे. वे जनता के बीच गहरी पैठ रखने वालेहाजिरजवाबी और बेबाकी के लिए जाने जाते थे. उनकी राजनीतिक यात्रा भी उतनी ही रोचक और संघर्षपूर्ण रही जितना उनका व्यक्तित्व.

आशीर्वाद देकर लौट रहे थे घर

दिल्ली में माफिया मुख्तार अंसारी के छोटी बहु और उमर अंसारी की पत्नी को आशीर्वाद देकर घर लौट रहे थे. उसी दौरा उनकी हालत गंभीर हो गई. उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया. जहां दो दिन बाद उनकी मौत हो गई. सुधाकर सिंह मधुबन विधान सभा से एक बार घोसी विधान सभा से दो बार समाजवादी पार्टी कुल तीन बार सपा के विधायक रह चुके हैं. सुधाकर सिंह पर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे वो जनता की आवाज उठाते समय दर्जनों बार जेल जा चुके हैं.

मुलायम सिंह यादव से भी भिड़ गए थे सुधाकर!

2017 के विधानसभा चुनाव में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने घोसी सीट से सुधाकर सिंह का टिकट काट दिया थानाराज सुधाकर ने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया और निर्दल ही चुनाव लड़ गए. बाद में मुलायम खेमे और अखिलेश खेमे में सुलह हुई तो सुधाकर फिर सपा में वापस लौट आए. यह वाकया उनकी जुझारूपन और सिद्धांतों की राजनीति का सबसे बड़ा प्रमाण था.

2023 उपचुनाव में मिली बड़ी जीत

2022 में घोसी से सपा विधायक रहे दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद 2023 में उपचुनाव हुआ. दारा सिंह चौहान भाजपा में चले गए थे और योगी सरकार ने उन्हें हर हाल में जिताने का पूरा जोर लगा दिया. पूरी सरकारी मशीनरी, प्रशासन, पुलिस सब लगा दिया गया. भाजपा ने दारा सिंह चौहान को फिर मैदान में उतारा लेकिन सुधाकर सिंह ने अखिलेश यादव की पूरी ताकत और अपनी जनता की ताकत से मुकाबला किया.

सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को करीब 50 हजार वोटों के विशाल अंतर से धूल चटा दी. यह जीत सिर्फ एक सीट की जीत नहीं थी, बल्कि योगी सरकार के लिए करारा तमाचा थी. घोसी की जनता ने साफ बता दिया कि वे सुधाकर के साथ हैं. सुधाकर सिंह की इसी बेबाकी और जनता से सीधे जुड़ाव की वजह से उन्हें पूर्वांचल में शेर-ए-घोसी कहा जाने लगा था. अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि सुधाकर भाई हमारे परिवार के सदस्य थे. उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती. सपा ने एक योद्धा खो दिया. सुधाकर सिंह का पार्थिव शरीर आज शाम घोसी लाया जाएगा, जहां कल सुबह उनका अंतिम संस्कार होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.