Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Asian Games 2026 India Medals: स्क्वॉश में जोशना चिनप्पा और टेबल टेनिस में मिक्स्ड डबल्स ने पक्का कि... Drishyam 3 Cast on Kapil Sharma Show: अजय देवगन अपनी टीम के साथ करेंगे शिरकत, 26 सितंबर को होगा प्री... Benjamin Netanyahu UNGA 2026: नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर पर साधा निशाना, ममदानी बोले- ICC वारंट ... UPI MDR Charges Update: क्या छोटे टुकड़ों में पेमेंट करने से बचेगा MDR? जानिए क्या कहते हैं नियम और ... HMD Vibe 2 Pro Price and Specifications: जानिए फीचर्स, कलर ऑप्शन और फ्लिपकार्ट उपलब्धता से जुड़ी पूर... Bhadrapad Purnima 2026: कमजोर चंद्रमा के संकेत और भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्रमा को मजबूत करने के अचूक ... World Lung Day Health Tips: फेफड़ों को रखना है स्वस्थ तो एसी में बैठते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध... PM Modi Memento Auction: पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी पर सुहेल सेठ का लेख, कहा- यह सेवा और त्... Bihar Crime News: जमुई और समस्तीपुर के बाद बांका में नाबालिग से छेड़छाड़, तेजस्वी यादव ने सरकार को घ... जमुई नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामला: दो महिला अधिकारियों को कमान, पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की त...

हार्दिक पंड्या ने की हनुमान जी की पूजा! गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ गाई ये खास आरती, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

51

साउथ अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से हार्दिक पंड्या टीम इंडिया में वापसी करते दिख सकते हैं. लेकिन, इंजरी से उबरकर टीम में वापसी करने से पहले उन्होंने हनुमान जी की पूजा की. पूरे रीति रिवाज के साथ की गई हनुमान जी की पूजा का वीडियो हार्दिक पंड्या ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है. खास बात ये रही कि इस पूजा में हार्दिक अकेले नहीं थे. बल्कि उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी शामिल रहीं.

हार्दिक पंड्या ने की हनुमान जी की पूजा

हनुमान जी की पूजा करते हार्दिक पंड्या ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि वो उसमें कितने डूबे हुए हैं. ये पूजा मंगलवार को हनुमान जी के दिन पर किया गया. पूजा के दौरान हवन भी हुआ. हार्दिक और उनकी गर्लफ्रेंड दोनों पूजा के दौरान कभी खड़े तो कभी कुर्सी पर बैठे दिखे.

गर्लफ्रेंड माहिका के साथ पंड्या ने पढ़ी हनुमान चालीसा

हवन के बाद हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड साथ में कुर्सी पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते दिखते हैं. गौर करने वाली बात ये है कि अक्सर वेस्टर्न कपड़ों में दिखने वाली ये जोड़ी पूजा के दौरान पारंपरिक भारतीय ड्रेस में नजर आई.

हार्दिक और माहिका के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए

हार्दिक पंड्या ने जब से माहिका शर्मा के साथ अपने अफेयर की खबरों को आधिकारिक किया है, लगातार दोनों की तस्वीरें इंटरनेट के पारे को बढ़ाती दिख रही है. इससे पहले सामने आए एक वीडियो में हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा साथ में गाड़ी को साफ करते दिख रहे थे. हाल ही में दोनों साथ में छुट्टियां बिताने भी गए थे.साफ है कि हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा एक दूसरे के साथ काफी समय बिताते दिख रहे हैं. ये समय दोनों के लिए एक दूसरे को जानने का अच्छा मौका है. अब देखना ये है कि ये रिलेशनशिप आगे चलकर क्या मोड़ लेती है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.