बटाला/चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने एक बार फिर हत्या मामले में वांछित गैंगस्टर का एनकाउंटर किया है। जानकारी के अनुसार बटाला पुलिस ने थाना सिविल लाइंस इलाके में हुए दीप चीमा हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है। इस केस के दो आरोपी पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि तीन अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है।

इसी दौरान मिली जानकारी के आधार पर तीनों में से मानिक नामक एक युवक को काबू किया गया। मानिक मोटरसाइकिल पर गांव कोहलियां से बटाला की ओर आ रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया, लेकिन आरोपित ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और मनिक को गोली मारी, जिसमें वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए काम कर रहा था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.