Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

अशोकनगर में ससुराल गया युवक लौटकर नहीं आया, संदिग्ध हालत में कुएं में मिला शव

22

अशोकनगर: शाढ़ौरा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. गुना के बजरंगगढ़ गांव में अपने ससुराल आए देवेंद्र का शव कुएं में तैरता हुआ मिला है. जिससे हत्या व अन्य आपराधिक कृत्य की आशंका जताई जा रही है. मृतक के परिजन ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है.

लड़की पक्ष पर हत्या का आरोप

मृतक के परिजन ने आरोप लगाया है कि, घर से देवेंद्र यह बोलकर निकला था की पत्नी भूरिया को लेने बजरंगगढ़ जा रहा हूं, लेकिन जब वो लौटकर नहीं आया तो हमने बजरंगगढ़ थाने में शिकायत की. उसके बाद खबर आई कि उसकी लाश एक कुएं में मिली है. जानकारी के अनुसार, शाढ़ौरा तहसील के पहाड़ा निवासी देवेंद्र की शादी गुना के बजरंगगढ़ निवासी भूरिया से 6 साल पहले शादी हुई थी. दोनों का एक बच्चा भी है.

ससुराल आए युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव

मृतक देवेंद्र के भाई बुंदेल सिंह अहिरवार ने कहा कि “जब लड़की पक्ष से फोन आया था, उस वक्त मेरा भाई खेत में पानी दे रहा था, लेकिन फोन आने के बाद वो सब काम छोड़कर सीधा अपनी पत्नी के यहां बजरंगगढ़ पहुंच गया. 14 तारीख को जब देवेंद्र के भाई ने भूरिया को फोन किया तो वहां से जवाब मिला कि वो कहीं चला गया है. हमे इसके बारे में पता नहीं है.”

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

जिसके बाद देवेंद्र के भाई बुंदेल ने बजरंगगढ़ थाने में आवेदन दिया कि उसका भाई अपने ससुराल गया था, जहां से वह लापता हो गया. जिसके बाद बीती 15 तारीख को देवेंद्र का भाई लड़की के घर बजरंगगढ़ पहुंचा. यहां बुंदेल सिंह को खबर मिली कि बजरंगगढ़ में मरघट साला के पास में देवेंद्र मृत अवस्था में मिला है.

पन्नी ने पिता और भाई को बताया निर्दोष

इस मामले में मृतक देवेंद्र की पत्नी भूरिया ने बताया कि “मेरे पति देवेंद्र 13 तारीख को अचानक घर आए थे. वह मुझसे बगैर कुछ कहे यहां से गाड़ी लेकर चले गए. मुझे नहीं बताया था कि लेने आ रहे हैं. मेरे घर वालों को भी फोन नहीं लगाया था. मेरे घर वालों का कोई कसूर नहीं है. मेरे पिता और भाई सुबह 9 बजे मजदूरी करने चले जाते हैं.”इस मामले में बजरंगगढ़ थाना प्रभारी कृपाल सिंह परिहार का कहना है कि “मामले में मर्ग कायम किया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजन को सौंप दिया गया है. मामले की जांच कर रहे हैं, जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके हिसाब से वैधानिक कार्रवाई करेंगे.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.