Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

शाहीन अफरीदी की पार्टी में पहुंचे बाबर आजम! $3$ देशों की क्रिकेट टीमें भी हुईं शामिल, क्रिकेट जगत की बड़ी खबर

22

पाकिस्तान के वनडे कप्तान बने शाहीन शाह अफरीदी ने दावत रखी, जिसमें 3 टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. शाहीन की पार्टी में शामिल होने वाली एक टीम पाकिस्तान की रही. पाकिस्तान से उसके वनडे और T20 के खिलाड़ियों ने पार्टी में शिरकत किया. पाकिस्तान के अलावा शाहीन की दी दावत में श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम शामिल हुई. दरअसल, शाहीन की तरफ से दावत रखी ही खास तौर पर श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों के लिए गई थी. पाकिस्तानी टीम तो बस उसमें मेजबानी के मकसद से पहुंची थी.

दावत के लिए शाहीन का शुक्रिया- सिकंदर रजा

दावत में तरह-तरह की खाने की चीजें थीं, जिसका तीनों देशों के खिलाड़ियों ने भरपूर लुत्फ उठाया. जिम्बाब्वे के क्रिकेटर सिकंदर रजा ने इस दावत के लिए शाहीन अफरीदी का शुक्रिया अदा भी किया.

बाबर आजम ऐसे पहुंचे पार्टी में

शाहीन की दावत में बाबर आजम का लुक भी कमाल का रहा. वो एक हुडी वाला स्वेटशर्ट पहनकर दावत खाने पहुंचे थे. पिछले वनडे में शतक जमाने वाले बाबर आजम के चेहरे पर पार्टी के दौरान कॉन्फिडेंस साफ नजर आ रहा था.

18 नवंबर से ट्राई-सीरीज

श्रीलंका की टीम वनडे सीरीज को लेकर इन दिनों पाकिस्तान में ही है. वहीं जिम्बाब्वे की टीम भी पाकिस्तान के दौरे पर है. पाकिस्तान समेत इन दोनों टीमों के बीच T20 की ट्राई-सीरीज खेली जानी है, जिसका आगाज 18 नवंबर से होगा.

रावलपिंडी में खेले जाएंगे 7 मुकाबले

ट्राई-सीरीज में फाइनल समेत 7 T20 खेले जाएंगे. पहला T20 18 नवंबर को पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होगा. दूसरा T20 20 नवंबर को श्रीलंका और जिम्बाब्वे में होगा. तीसरा T20 22 नवंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा. चौथा T20 23 नवंबर को पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होगा. 25 नवंबर को 5वें T20 में श्रीलंका और जिम्बाब्वे आमने-सामने होंगे. वहीं छठा T20 पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 27 नवंबर को होगा. 29 नवंबर को ट्राई सीरीज का फाइनल होगा. ये सभी मुकाबले पाकिस्तान के रावलपिंडी में होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.