Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

सड़क हादसे में मौत के बाद जांजगीर चांपा में लोगों का हंगामा, अकलतरा में किया चक्का जाम

4

जांजगीर चांपा: गुरुवार को जांजगीर चांपा के अकलतरा में एक ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार को रौंद दिया. इस घटना में युवक की मौत हो गई. युवक का नाम निकेश टंडन बताया जा रहा है. इस घटना से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को अकलतरा में सड़क को जाम कर दिया. लोग 20 लाख रुपये का मुआवजा मांग रहे हैं और अकलतरा इलाके में नो एंट्री लगाने की मांग कर रहे हैं.

लोगों ने अकलतरा मार्ग किया बंद: शुक्रवार सुबह 11 बजे से अकलतरा में लोगों ने चक्का जाम लगा दिया. अकलतरा सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया और लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग की. लोगों का कहना था कि इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए. अकलतरा की सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग लोगों ने की है.

गुरुवार को दो लोग बाइक में सवार होकर अकलतरा इलाके से जा रहे थे. इस दौरान एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में निकेश टंडन युवक को सिर में गंभीर चोट लगी. उसके साथी को पैर में चोट लगी थी. इलाज के दौरान निकेश की मौत हो गई. इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया. करीब 5 घंटे तक चक्का जाम किया गया- योगिता खापर्डे, सीएसपी, जांजगीर चांपा

हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने: इस घटना में हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें साफ साफ दिख रहा है कि एक ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार को टक्कर मारी है. दुर्घटना के बाद से ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.