Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...

रिश्ते हुए शर्मसार! कानपुर देहात में पिता ने खोया आपा, लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर बेटे की हत्या, मौके पर मौत से सनसनी

33

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में शुक्रवार की सुबह एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया. यहां सुबह पांच बजे के करीब पिता ने बेटे की गोली मार कर हत्या कर डाली. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ली है.

मामला डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनीस का है. जिगनीस गांव के किसान दुर्गा दीक्षित का बेटा 25 वर्षीय आयुष था. कुछ दिन से संपत्ति विवाद व अन्य चीजों को लेकर घर में कलह चल रही थी. शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे दोनों में विवाद हुआ इसके बाद दुर्गा ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से सीने में गोली मार दी. आयुष की मौके पर ही जान चली गई. इससे परिवार में कोहराम मच गयाय

दुर्गा प्रसाद दीक्षित की पत्नी आशा दीक्षित ने इस बारे में तहरीर दी. बताया- उनका 24 वर्षीय पुत्र आयुष दीक्षित लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते कानपुर में एक मनोचिकित्सक से इलाज करा रहा था. परिवार में पिछले कुछ समय से तनाव का माहौल बना हुआ था.

तहरीर के अनुसार, 14 नवंबर 2025 की सुबह करीब 5 बजे घर में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. इसी दौरान आशा दीक्षित और उनके बेटे आयुष को पिता दुर्गा प्रसाद दीक्षित ने गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी. स्थिति बिगड़ती देख आयुष ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तभी आरोपी ने अपने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली. देखते ही देखते विवाद ने भयावह रूप ले लिया और आरोपी पिता ने आयुष पर गोली चला दी. गोली लगते ही आयुष की मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात को अंजाम देकर भाग गया पिता

घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया, जबकि मां आशा दीक्षित चीख-पुकार करते हुए पड़ोसियों को बुलाने लगीं. कुछ ही देर में गांव के लोग मौके पर जमा हो गए और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

सूचना पर डेरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियार और परिस्थितियों की पुष्टि की जा सके. पीड़िता आशा दीक्षित ने अपने पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.