Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...

उत्तरी छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी ठंड, तीन दिनों तक रहेगा शीतलहर का असर

6

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 12 से 15 नवंबर तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों के एक-दो हिस्सों में तीव्र शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है।

वहीं, जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और कोरबा जिलों में भी ठंडी हवाएं असर दिखा सकती हैं। रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 13.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 1.5 और 4.1 डिग्री कम रहा। प्रदेश में सबसे ठंडी जगह अंबिकापुर रही, जहां तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जगदलपुर में सबसे ज्यादा 30.2 डिग्री तापमान रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.