Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दहशत का राज! कटिहार में नशेड़ियों ने बरसाईं गोलियां, $11$ राउंड फायरिंग से हड़कंप, महिला घायल, पुलिस की दबिश शुरू

18

बिहार में चुनावी माहौल के बीच हैरान करने वाला मामला सामने आया. मामले में राज्य के कटिहार जिले में शनिवार को नशे में धुत युवाओं के एक समूह ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से ताबड़तोड़ 11 राउंड गोली फायरिंग की. इस फारयरिंग के दौरान एक महिला घायल हो गई. बताया जाता है कि गोली चलाने वाले ये युवक स्मैक और गांजा जैसे मादक पदार्थों का सेवन करते हैं.

मामला जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलडोभी गांव का है. यहां शनिवार को फुलडोभी स्थित एक दुकानदार से बैठने के लिए कुर्सी मांगने के मामूली विवाद से शुरू हुआ. मामले में कुर्सी मांगने को लेकर इन नशेड़ी युवकों का गांव के ही एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया. विवाद बढ़ने पर, करीब एक दर्जन की संख्या में आए इन युवकों ने गांव वालों को मारना-पीटना शुरू कर दिया.

फायरिंग के दौरान महिला हुई घायल

इसके बाद, उन्होंने गांव में दहशत फैलाने के लिए एक के बाद एक 11 राउंड फायर किए. फायरिंग के दौरान, एक गोली मधु कुमारी नामक महिला को लग गई, जिससे वह घायल हो गईं. अचानक गोलीबारी की इस घटना से पूरे गांव में अफरातफरी और भय का माहौल हो गया. इसके बाद घायल महिला मधु कुमारी को तत्काल इलाज के लिए कोढ़ा ले जाया गया, जहां शुरुआती इलाज के बाद महिला को बेहतर चिकित्सा के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ रंजन सिंह तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और पूछताछ की. एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि पुलिस ने तत्काल अपराधियों की धरपकड़ शुरू कर दी है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इन युवकों के पास इतने हथियार कहां से आए और इस पूरी घटना में कितने लोग शामिल थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.