Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बिहार चुनाव का ‘मेगा वादा’! महागठबंधन ने जारी किया 12 वादों का चार्ट, 500 में सिलेंडर और 200 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान, सियासी पारा चढ़ा

28

बिहार में दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले महागठबन्धन ने अपने संयुक्त घोषणापत्र से 12 आकर्षित करने वाले लोक-लुभावन वादों का चार्ट तैयार किया है, जो वो विज्ञापनों और कार्यकर्ताओं के ज़रिए घर घर पहुंचा रहे हैं. घोषणापत्र को पूरा पढ़ना और समझाना जरा मुश्किल काम है, ऐसे में वोटिंग सिर पर है तो कांग्रेस ने उसी घोषणापत्र से आसान और छोटे शब्दों में 12 घोषणाओं का चार्ट तैयार किया है.

इसके जरिये वो जनता को लुभाने और महागठबन्धन के हक में वोट पड़े इसकी कोशिश की है. कांग्रेस के इस प्लान को महागठबन्धन के सभी दलों ने सहमति भी दी है. इससे पहले कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव प्रचार में भी अपनी पूरी ताकत झोंकी है, राहुल गांधी ने 16 रैलियां, प्रियंका गांधी ने 13 रैलियां-एक रोड शो और मल्लिकार्जुन खरगे ने 4 रैलियां-2 प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव प्रचार के दौरान की.

इस चार्ट में कौन से वादे हैं शामिल?

चार्ट में महागठबंधन के 12 वादों में 200 यूनिट फ्री बिजली, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 25 लाख तक फ्री इलाज, वृद्धजनों को 1500 तक का पेंशन, दिव्यांगो को 3 हजार तक का पेंशन,महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये,महिलाओं को फ्री बस सेवा, हर परिवार में 1 सरकारी नौकरी, गांविका दिदियों को ₹30,000 सैलरी, प्रहाय में फंसे पैसों को दिलाने के लिए SIA, पत्रकारों को रहने के लिए हॉस्टल, मुफ्त इलाज, वकीलों को ₹10 लाख का बीमा, ₹15 लाख का स्वास्थ्य बीमा शामिल किया गया है.

महागठबंधन के मेनिफेस्टो में क्या?

महागठबंधन ने सरकार गठन के 20 दिनों के अंदर हर परिवार को एक नौकरी का सरकारी आदेश देने की बात कही है. सरकार गठन के 20 महीनों के अंदर नौकरी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. वहीं आईटी पार्क, विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड), डेयरी और कृषि, स्वास्थ्य सेवा, खेती, खाद्य प्रसंस्करण, नवीकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन आधारित उद्योगों में स्किल आधारित नौकरियां दी जाएंगी. यहां पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी. बिहार के लोगों को नौकरियों में वरीयता देने के लिए निवास प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा. सरकारी नौकरियों में दिव्यांगों का आरक्षण दिया जाएगा.

अंतराष्ट्रीय सीमा से सटे जिले

11 नवंबर को जिन जिलों में वोटिंग की जाएगी उनमें से कई जिले अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हुए हैं. इन जिलों की सीमा नेपाल से सटी हुई है. ऐसे करीब सात जिले,जिसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल हैं.

मतदान के मद्देनजर पहले स्टेज के मुकाबले दूसरे स्टेज में सुरक्षा के और भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. बिहार के डीजीपी ने बताया कि दूसरे चरण के लिए 1650 कंपनियों को तैनात किया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय सीमा को भी सील कर दिया जाएगा. साथ ही सीमावर्ती राज्यों में चेकपोस्ट बनाए गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.