Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुर्खियों में मदुरै की ऐतिहासिक तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी: एक ही स्थान पर मौजूद हैं मुरुगन मंदिर, जैन अव... परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस क... छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: इंद्रावती नदी के जंगल में जमीन के भीतर से... गुना में लटेरी-सुठालिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत: दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की गई ... रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल...

ISIS के निशाने पर RSS का दफ्तर! दिल्ली की आजाद मंडी में की गई रेकी, आतंकियों की क्या थी बड़ी और खतरनाक साजिश?

35

देश में पुलिस और जांच एजेंसियों ने बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है. आईएसआईएस से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकियों ने लखनऊ RSS दफ्तर की रेकी की थी. साथ ही दिल्ली की आजादपुर मंडी के अलग-अलग इलाकों में भी घूमते दिखे थे. गिरफ्तार 3 आतंकियों में से 2 उत्तर प्रदेश और एक हैदराबाद का रहने वाला है.

जांच एजेंसियों को शक है कि इन आतंकियों का नेटवर्क काफी बड़ा है और इसके संपर्क में कई स्लीपर सेल एक्टिव हैं. एजेंसियां अब इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हैं और देश के अलग-अलग राज्यों में संभावित कनेक्शन की जांच की जा रही है. ये तीनों आतंकी पिछले एक साल से गुजरात ATS की रडार पर थे. सभी की उम्र करीब 30 से 35 साल है. तीनों ही ISIS के ट्रेंड आतंकी हैं. ये हथियार एक्सचेंज करने के लिए गुजरात आए थे. तभी गुजरात एटीएस की टीम ने इन तीनों को दबोच लिया और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आतंकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया.

आतंकी हमले की साजिश

गुजरात एटीएस ने इन तीनों आतंकियों को अडालज टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया. तीनों आतंकियों की पहचान डॉक्टर अहमद मोहिउद्दीन, आजाद सुलेमान शेख और मोहम्मद सुहेल सलीम खान के रूप में हुई. इनके पास से दो ग्लॉक पिस्टल, एक बैरेटा पिस्टल, 30 जिंदा कारतूस और 4 लीटर कैस्टर ऑयल बरामद किया गया. इन तीनों डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी हमले की साजिश नाकाम हो गई.

इसके साथ ही हरियाणा पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन भी जारी है. फरीदाबाद से डॉक्टर मुजम्मिल को पकड़ा गया है. डॉक्टर के घर छापेमारी के दौरान अमोनियम नाइट्रेट भारी मात्रा में बरामद किए गए हैं. यहां 360 किलो संभावित अमोनियम नाइट्रेट पकड़ा गया. इस मामले में तीन डॉक्टरों के नाम सामने आए हैं. इनमें से दो डॉक्टर अदील अहमद राथर (अनंतनाग निवासी) और मुज़म्मिल शकील (पुलवामा निवासी) को सहारनपुर और फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरा डॉक्टर अभी फरार बताया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.