Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

‘वंदे मातरम्‘ के 150 वर्ष: रायपुर के राजभवन में सामूहिक गायन, PM के भाषण का भी सीधा प्रसारण

23

रायपुर: भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्‘‘ के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में कई आयोजन हो रहे हैं. इसी कड़ी में राजभवन, रायपुर में सामूहिक गायन का आयोजन किया गया. यहां राज्यपाल रमेन डेका, सचिव सी. आर. प्रसन्ना समेत राजभवन के अधिकारी कर्मचारी भी इसमें शामिल हुए.

PM का भाषण सुना गया: नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयोजन का शुभारंभ किया. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रायपुर के राजभवन में किया गया था. अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और एक स्वर में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया.

पीएम मोदी ने क्या कहा: प्रधानमंत्री ने कहा कि, 7 नवंबर, एक ऐतिहासिक दिन है. हम वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने का भव्य समारोह मना रहे हैं. यह आयोजन करोड़ों भारतीयों में नई ऊर्जा का संचार करेगा. वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.

4 चरणों में एक साल तक होंगे कार्यक्रम

  • पहला चरण 7 से 14 नवंबर 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर
  • दूसरा चरण 19 से 26 जनवरी 2026 तक जनपद और जिला स्तर पर
  • तीसरा चरण 15 अगस्त 2026 को हर घर तिरंगा अभियान के साथ
  • चौथा चरण 7 नवंबर 2026 को समापन सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.