Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...

पंजाब: Registry करवाने वाले ध्यान दें! सिस्टम में हो गया बदलाव

3

जालंधर : ईजी रजिस्ट्रेशन प्रणाली के तहत सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में दस्तावेजों की अप्रूवल प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने टोकन सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। अब रजिस्ट्री, पावर ऑफ अटॉर्नी, वसीयत, तबदील मलकियत और अन्य संबंधित डाक्यूमैंट्स की एंट्री के लिए टोकन केवल उसी समय लगाया जाएगा, जब संबंधित सभी पार्टियां (खरीदार, विक्रेता अथवा अन्य) सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में स्वयं उपस्थित होंगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अर्जीनवीसों और उनके कारिंदों द्वारा पार्टियों की अनुपस्थिति में ही सुबह-सुबह टोकन लगवा लिया जाता था। इससे ऑनलाइन अप्वाइंटमैंट प्रणाली में बाधा उत्पन्न होती थी और निर्धारित समय के दौरान ‘पहले आओ-पहले पाओ’ व्यवस्था प्रभावित हो जाती थी। परिणामस्वरूप सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में अचानक भीड़ बढ़ जाती थी और जनसाधारण को लंबा इंतज़ार करना पड़ता था।

इस व्यवस्था में सुधार के लिए ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार दमनवीर सिंह, जगतार सिंह, गुरमन गोल्डी और रवनीत कौर ने टोकन काऊंटर पर तैनात ऑपरेटरों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि वे किसी भी डाक्यूमैंट का टोकन तभी लगाएं, जब उससे संबंधित सभी पार्टियां कार्यालय के भीतर मौजूद हों। अब इस सिस्टम को सख्ती से लागू कर दिया गया है, ताकि रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्य समय पर और बिना अनावश्यक भीड़ के पूरे हो सकें।

अप्वाइंटमैंट समय से 1 घंटा पहले शुरू हो सकती है प्रक्रिया

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने वाले आवेदक अपने निर्धारित समय से एक घंटा पहले और एक घंटा बाद तक दस्तावेज़ प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। जिक्र योग्य है कि यदि किसी आवेदक की अप्वाइंटमेंट दोपहर 12 बजे की है, तो वह 11 बजे कार्यालय पहुंचकर प्रक्रिया शुरू कर सकता है। इसी प्रकार यदि वह 1 बजे तक प्रक्रिया पूरी नहीं करता, तो उसकी अप्वाइंटमैंट सिस्टम में ऑटोमेटिक लॉक हो जाएगी, जिसके बाद उसे अगला अपॉइंटमेंट लेना अनिवार्य हो जाएगा। नई लागू प्रणाली से उम्मीद है कि सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि आम जनता को होने वाली असुविधाओं में भी कमी आएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.