Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

पंजाब के राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, 31 दिसंबर तक…

20

लुधियाना: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा लुधियाना जिले से संबंधित 4,40,473 राशन कार्ड धारक परिवारों को “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” के तहत फ्री गेहूं बांटने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक खाद्य सप्लाई विभाग की ईस्ट टीम द्वारा 55.37 प्रतिशत काम निपटा लिया गया है जबकि वैस्ट सर्किल की टीम फिलहाल 11.82 फीसदी तक ही काम मुकम्मल कर पाई है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ईस्ट टीम द्वारा कंट्रोलर शिफाली चोपड़ा की अगुवाई में हमेशा की तरह एक बार फिर से बड़े पैमाने पर गेहूं वितरण का काम निपटाकर पहले नंबर पर मोर्चा संभाला हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” से जुड़े राशन कार्ड धारकों को 1 अक्टूबर से लेकर 31 दिसंबर तक के तीन महीना की गेहूं का लाभ दिया जा रहा है, जिसमें राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य को 5 किलोग्राम प्रति महीने के हिसाब से 15 किलोग्राम फ्री गेहूं दी जाएगी। अर्थात् अगर लाभ पात्र के राशन कार्ड में 6 सदस्य चढ़े हुए हैं तो वह परिवार 90 किलोग्राम फ्री गेहूं का हकदार होगा। यह जानकारी देते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ईस्ट सर्कल की कंट्रोलर मैडम शिफाली चोपड़ा और वैस्ट सर्कल के कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा ने लाभ पात्र परिवारों को जागरूक करते हुए अपील की है कि अगर कोई डिपो होल्डर गेहूं वितरण करने के दौरान हेराफेरी करता है तो इस मामले की शिकायत विभाग के सराभा नगर स्थित कार्यालय या फिर संबंधित इंस्पैक्टर को की जा सकती है।

कंट्रोलर शिफाली चोपड़ा और सरताज सिंह चीमा ने बताया कि सरकार द्वारा मौजूदा फेस में लुधियाना जिले के 4,40,473 राशन कार्ड धारकों से संबंधित साढ़े 17 लाख के करीब सदस्यों के लिए 252884 मीट्रिक टन अनाज का कोटा जारी किया गया है जिसमें से 151667 परिवारों को 81335 मीट्रिक टन गेहूं वितरण की जा चुकी है और बाकी बचे परिवारों को गेहूं पहुंचने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ईस्ट सर्कल की टीम द्वारा 55.37 और वैस्ट द्वारा 11.82 काम निपटा लिया गया है। शिफाली चोपड़ा द्वारा नवंबर महीने के अंत तक 100 फीसदी परिवारों को उनके हिस्से की गेहूं पहुंचने की संभावनाएं व्यक्त की हैं। वहीं उक्त दोनों अधिकारियों द्वारा संबंधित राशन कार्ड धारकों को जल्द अपने डिपुओं पर पहुंचकर गेहूं का लाभ लेने की अपील की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.