Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

पंजाब भाजपा कर रही चांदनी चौक का नाम बदलने की मांग, CM को लिखा पत्र… जानें क्यों

22

चंडीगढ़: पंजाब भाजपा द्वारा दिल्ली के ऐतिहासिक चांदनी चौक का नाम बदलकर ”शीश गंज चौक” रखने की मांग की गई है। इसे लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पंजाब बीजेपी प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलिएवाल ने पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर इसे लेकर घोषणा की जाए।

पंजाब बीजेपी प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलिएवाल ने पत्र में लिखा है कि चांदनी चौक वही स्थान है जहां गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए शहादत दी थी, इसलिए यह स्थान उनके बलिदान को समर्पित होना चाहिए।

इसके साथ ही पार्टी ने सुझाव दिया है कि चांदनी चौक से सटे तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दयाल दास के नाम पर रखे जाएं, जिन्होंने गुरु तेगबहादुर जी के साथ बलिदान दिया था। बलिएवाल ने कहा कि यह कदम न सिर्फ इतिहास को सम्मान देगा, बल्कि देश की नई पीढ़ी को सिख गुरुओं के त्याग और शौर्य की प्रेरणा भी प्रदान करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.