Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Power Update: रांची के कई हिस्सों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, विभाग ने जारी की जरूरी... Garhwa News: सीएम हेमंत सोरेन की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बीजेपी विधायक सत्येंद्र नाथ तिवा... Sadar Hospital Giridih: युवती के पीछे पड़े मजनू की अस्पताल में हुई खातिरदारी, नगर थाना पुलिस ने बचाय... Jharkhand BJP News: दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, एयरपोर्ट पर ... Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ...

राज मिस्त्री का मिला शव, साथी पर हत्या का शक, पुलिस तलाश में जुटी

21

सरगुजा : मैनपाट क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है.जिसकी पहचान पश्चिम बंगाल निवासी राजू के तौर पर हुई है.राजू मैनपाट में राज मिस्त्री का काम करता था. ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम कुदारीडीह में बन रहे एक कॉलोनी में पश्चिम बंगाल के दो युवक मिस्त्री का काम कर रहे थे. सोमवार की रात शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ था. मंगलवार की सुबह उनमें से एक युवक का शव मिला.जिसकी सूचना पुलिस को दी गई.

सिर पर पत्थर से हमला : पुलिस के मुताबिक राजू के सिर पर भारी चीज से हमला किया गया है. पुलिस का अनुमान है कि हत्यारे ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की है. फिलहाल कमलेश्वरपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश कर रही है.

साथी पर हत्या का शक : घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी राजेन्द्र मंडावी ने बताया कि कुदारी में वसुंधरा हिल्स रिसोर्ट है. वहां पर वेस्ट बंगाल से कुछ लोग बिल्डिंग मटेरियल का काम करने आए थे. सेंटरिंग का काम करने आए लोग वसुंधरा हिल्स में रुके थे.उन्हीं में से पश्चिम बंगाल से आए हुए दो लोग जो सेंटरिंग का काम करते हैं,कुदारीडीह बस्ती की ओर आए थे.

ग्रामीणों से हमने बात की तो पता चला कि दो लोग एक जगह बैठकर शराब पिए हैं. उसी जगह पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा. राजू का साथी चंदन मंडल घटना के बाद से फरार है. इसलिए संदेह है कि उसने ही हत्या की है. पत्थर से सिर पर वार करके चंदन फरार हो गया है. हत्या की वजह अभी क्लियर नहीं है.आगे जांच पर पता चलेगा कि किस बात पर विवाद हुआ- राजेंद्र मंडावी, जांच अधिकारी

पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया है कि जितने भी लोग राजू के साथ रुके हुए थे उनमें से सिर्फ एक ही व्यक्ति फरार है. इसलिए उस पर ही हत्या का संदेह जताया जा रहा है. लोगों ने शाम को राजू और चंदन को एक साथ घूमते हुए भी देखा था.अब पुलिस साथ में काम करने वाले लोगों की मदद से चंदन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.