गुरुहरसहाय : पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अकाली दल के सीनियर नेता को गिरफ्तार किया गया है। अकाली दल के नेता वरदेव सिंह नोनी मान को गुरुहरसहाय विधानसभा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें कल देर रात मोहाली ज़िले से गिरफ्तार किया गया। दरअसल, पंचायत चुनाव के दौरान जलालाबाद के बीडीपीओ कार्यालय पर हुई फायरिंग के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने फायरिंग के मामले में वरदेव सिंह नोनी मान और नरदेव सिंह बॉबी मान समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बॉबी मान को करीब 2 महीने पहले गिरफ्तार किया गया था और अब पुलिस ने नोनी मान को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि नोनी मान को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.