Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लूटपाट व छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपी काबू, बरामद हुआ ये सामान

20

लुधियाना: लूटपाट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 पेशेवर आरोपियों को थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह निवासी मौहल्ला प्रताप सिंह, हंबड़ा रोड़ व मयंक मल्हौत्रा निवासी मौहल्ला फतेहगंज,बाबा थान सिंह चौंक के रुप में हुई है। पुलिस को आरोपियों से लुटपाट व छीना झपटी के 4 कीमती मोबाइल व बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी बरामद हुई है।

जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि आरोपी लूटपाट व छीना-झपटी के मोबाइल को बेचने के इरादे से शिंगार सिनेमा रोड़ की तरफ जा रहे है। जिसके बाद पुलिस ने कश्मीर नगर,गंदा नाला पुली के निकट नाकाबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी दौरान आरोपियों से 4 कीमती मोबाइल (एप्पल ब्रांड) बरामद हुए है। आरोपी जिस स्कूटी पर घूम रहे थे। आरोपी उसे किसी अन्य व्यकित से मांग कर लाए थे। आरोपी स्कूटी की नंबर प्लैट ऊतार कर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लुटपाट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। जिन्हें अदालत समक्ष पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया है।

पकड़े गए दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी

जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी है। कुलदीप सिंह पर लुटपाट,चोरी व छीना झपटी के 4 मामले दर्ज है ,जबिक मयंक पर 2 केस दर्ज है। आरोपी जेल की यात्रा कर चुके है। जिनका जेल के भीतर आना जाना लगा रहता है। दोनों आरोपी नशा करने के आदी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.