Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

केवड़िया में दिखेगी देवभूमि की झलक: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने प्रदर्शित होगी उत्तराखंड की मनमोहक झांकी

8

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 31 अक्टूबर को 150वीं जयंती है. इस अवसर पर देशभर में जगह-जगह रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. वहीं गुजरात के केवडिया स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल की जयंती एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर भव्य रूप से मनाई जाएगी. इस बार लौह पुरुष के जन्मदिन के 150 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में केवडिया में कार्यक्रम को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं.

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सम्मुख आगामी 31 अक्टूबर को होने वाली परेड में उत्तराखंड राज्य की झांकी अष्ट तत्त्व और एकत्व प्रदर्शित की जाएगी. इस झांकी के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड के अध्यात्मिक और प्राकृतिक वैभव के साथ ही संस्कृति और प्रगति के विभिन्न आयामों को उजागर किया जाएगा.

उत्तराखंड के लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति

एकता दिवस के इस मुख्य समारोह में आयोजित परेड के दौरान राज्य के लोक कलाकारों का दल उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा. सूचना विभाग उत्तराखंड के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सम्मुख आयोजित राष्ट्रीय स्तर के मुख्य समारोह में उत्तराखंड को प्रतिभाग करने का गौरव मिला है.

उत्तराखंड की झांकी का चयन

उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार की विशेषज्ञ समिति द्वारा कई दौर के विचार-विमर्श और परीक्षण के बाद देश के चुनिंदा आठ राज्यों के साथ ही उत्तराखंड की झांकी का अंतिम रूप से चयन किया गया. आठ तत्त्वों की समरसता और एकता की भावना का प्रतीक राज्य की झांकी अष्ट तत्त्व और एकत्व में उत्तराखंड के दिव्य धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि के साथ ही सतत एवं समग्र विकास के प्रति प्रगतिशील दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया जाएगा.

फुल ड्रेस रिहर्सल हुई पूरी

उत्तराखंड राज्य की झांकी के नोडल अधिकारी एवं सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक री के.एस. चौहान के निर्देशन में झांकी का निर्माण कराया जा रहा है. चौहान ने बताया कि झांकी और कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने बताया कि एकता परेड में राज्य के लोक कलाकारों का चौदह सदस्यीय दल द्वारा उत्तराखंड के पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति देगा. उन्होंने बताया कि राज्य की टीम द्वारा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सम्मुख आज (बुधवार 29 अक्टूबर) को आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.