Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी...

भोपाल में लव जिहाद का शक: शुभम गोस्वामी बना ‘अमन खान’, मुस्लिम लड़की से रेप केस, जेल से छूटने पर मिली धमकी

41

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया है. भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले शुभम गोस्वामी (25) ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवती और उसके परिवार ने उस पर इस्लाम कबूल कर निकाह करने का दबाव बनाया. युवक का आरोप है कि लगातार मानसिक दबाव डालकर उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया.

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह मामला पूरी तरह नया नहीं है. जांच के दौरान पुलिस को इस प्रकरण से जुड़ा एक पुराना केस मिला, जो वर्ष 2022 का है. अधिकारियों के अनुसार, इसी मुस्लिम युवती ने उस समय शुभम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और शुभम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. लगभग चार महीने बाद शुभम को जमानत मिली थी. फिलहाल यह केस अदालत में विचाराधीन है.

नाम बदलकर अमन खान रख दिया

शुभम का आरोप है कि जेल से रिहा होने के बाद भी उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया. उसने बताया कि युवती और उसके परिवार ने धमकियां दीं और कहा कि अगर उसने इस्लाम कबूल नहीं किया, तो उसके खिलाफ और केस दर्ज कराए जाएंगे. शुभम के मुताबिक, इसी दबाव में उसका नाम बदलकर अमन खान रख दिया गया और उसे मजबूरन अपनी पहचान छिपाने के लिए कहा गया. अब वह घर वापसी (हिंदू धर्म अपनाना) करना चाहता है, लेकिन धमकियां मिल रही हैं.

इस मामले में जहांगीराबाद थाना प्रभारी चतुर्भुज राठौर ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उनके बीच पहले भी विवाद रहा है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश और व्यक्तिगत टकराव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. राठौर के अनुसार, फरियादी शुभम को बयान के लिए थाने बुलाया गया था, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिलने के कारण पूछताछ फिलहाल रुकी हुई है. पुलिस अब दोनों पक्षों से विस्तृत जानकारी जुटा रही है.

थाने के सामने किया प्रदर्शन

वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने शुभम के समर्थन में नारेबाजी की और आरोपी युवती व उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. संगठनों ने दावा किया कि यह मामला लव जिहाद से जुड़ा हो सकता है और इसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है. जांच में यह देखा जा रहा है कि धर्म परिवर्तन को लेकर वाकई दबाव डाला गया था या नहीं, या यह मामला पुरानी रंजिश का परिणाम है. पुलिस का कहना है कि संबंधित सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.