Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! क्रॉस वोटिंग ने पलटा खेल, रोमांचक सीट पर खिला ‘कमल

32

जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की 4 सीटों पर हुए चुनाव में 3 सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कब्जा कर लिया है. एक सीट पर बीजेपी ने बाजी मारी है. दिलचस्प बात ये है कि बीजेपी को ये जीत क्रॉस वोटिंग के चलते मिली है. बीजेपी उम्मीदवार सत शर्मा को 32 वोट मिले हैं. जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के इमरान डार को महज 22 वोट से संतोष करना पड़ा है. राज्यसभा चुनाव में केंद्र शासित प्रदेश के 86 विधायकों ने वोट डाला. सूत्रों का कहना है कि आम आदमी पार्टी विधायक मेहराज मलिक जो फिलहाल हिरासत में हैं, उनका डाक मतपत्र भी मतगणना में शामिल किया गया. वोटिंग की प्रक्रिया शाम 4 बजे खत्म हुई. इसके बाद काउंटिंग शुरू हो गई.

सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने राज्यसभा की 3 सीटें जीती हैं. इस चुनाव को लेकर पार्टी ने एक बयान में कहा, चौधरी मोहम्मद रमजान को पहली सीट पर और सज्जाद किचलू को दूसरी सीट पर विजेता घोषित किया गया. नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार जी एस ओबेरॉय, जिन्हें शम्मी ओबेरॉय के नाम से भी जाना जाता है, उनको तीसरी सीट पर जीत मिली.

सत शर्मा की जीत पर क्या बोले जितेंद्र सिंह?

वहीं, बीजेपी नेता सत शर्मा ने नेशनल कांफ्रेंस के इमरान नबी डार को हराकर राज्यसभा की चौथी सीट जीती. सत शर्मा की जीत पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उन्हें बधाई दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, जम्मू-कश्मीर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा को राज्यसभा के चुनाव में निर्णायक सफलता प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई. मुझे विश्वास है कि उनके माध्यम से जम्मू-कश्मीर की जानता की आवाज संसद के उच्च सदन में बुलंदगी से सुनाई देगी.

सत शर्मा को रविंदर रैना ने दी बधाई

जम्मू-कश्मीर बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रविंदर रैना ने भी सत शर्मा को उनकी जीत पर बधाई दी है. एक्स पर एक पोस्ट में रैना ने लिखा, ‘सत शर्मा जी को जम्मू-कश्मीर से संसद सदस्य (राज्यसभा) चुने जाने पर हार्दिक बधाई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.