Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...

दुखद घटना के बावजूद फर्ज निभाया: पत्नी का निधन, फिर भी वोट डालने पहुंचे बीजेपी विधायक, मतदान के बाद तुरंत वापस लौटे

40

जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों को लेकर शुक्रवार को वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच बीजेपी के एक विधायक की पत्नी के निधन होने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव के बीच बीजेपी विधायक चंद्र प्रकाश गंगा की पत्नी का निधन हो गया. इसके बाद विधायक वोट डालने के तुरंत बाद वापिस जम्मू लौट गए. चंद्र प्रकाश जम्मू की विजयपुर विधानसभा से बीजेपी के विधायक हैं.

जम्मू की विजयपुर सीट से बीजेपी विधायक चंद्र प्रकाश गंगा शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए घर से निकले थे. इस बीच उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी सुषमा शर्मा का निधन हो गया है. इसके बाद उन्होंने राज्यसभा में प्रत्याशी के पक्ष वोट डाला और वहां से घर के लिए निकल गए. उनके साथ विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया, मोहन लाल व दर्शन सिंह भी उनके साथ इस दुख की घड़ी में शामिल होने साथ निकले. बताया जा रहा है कि विधायक की पत्नी काफी समय से बीमार चल रही थीं.

2024 में जीती थी विजयपुर सीट

जम्मू-कश्मीर की विजयपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के चंद्र प्रकाश गंगा ने 2024 में शानदार जीत दर्ज की थी. उन्होंने 19040 वोटों के अंतर से नेशनल कांफ्रेंस के राजेश कुमार को हराया था. शुरू में तो इस सीट पर नेशनल कांफ्रेंस और बीजेपी के उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर रही. इस सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने राजेश परगोत्रा को टिकट दिया था, जबकि बीजेपी की ओर से चंद्र प्रकाश गंगा मैदान में थे.

मंत्री भी रह चुके हैं चंद्र प्रकाश

जम्मू रीजन की ​विजयपुर विधानसभा सीट सांबा जिले में आती है. यह जम्मू लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. 2014 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने चंद्र प्रकाश यहां से विधायक चुने गए थे. उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के सुरजीत सिंह सलाथिया को हराया था. चंद्र प्रकाश पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं.

तेजी से विकसित होता शहर है विजयपुर

विजयपुर देवक नदी के तट पर स्थित है. इसे स्थानीय स्तर पर गुप्त गंगा के रूप में जाना जाता है. विजयपुर जम्मू के पास सबसे तेजी से विकसित होता हुआ शहर है. यहां एम्स भी है. इतिहास की बात करें तो विजयपुर का नाम बृजदेव सिंह के नाम पर पड़ा है. वो जम्मोरिया परिवार से थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.