Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

जेवर एयरपोर्ट के पास आशियाना! YEIDA ला रहा 2200 प्लॉट्स की बंपर हाउसिंग स्कीम, जल्द करें आवेदन

25

ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी में आवासीय भूखंड खरीदने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) जल्द ही नई आवासीय योजना लाने जा रहा है. इस योजना के तहत फ्लैट्स बनाने का काम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट(जेवर) के पास सेक्टर-5 में किया जा रहा है. यहां जमीन खरीद की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब विकास कार्य शुरू कराए जा रहे हैं.

अधिकारियों के मुताबिक, रेरा (RERA) में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए साल की शुरुआत में करीब 2200 भूखंडों की योजना लॉन्च कर दी जाएगी. इस योजना को दीपावली पर लाने की तैयारी थी, लेकिन रेरा रजिस्ट्रेशन में देरी होने के कारण इसे टालना पड़ा. अब YEIDA इसे नए साल के तोहफे के रूप में लॉन्च करने की योजना बना रहा है. सेक्टर-5 को यमुना सिटी के सबसे प्रमुख और बेहतर लोकेशन वाले सेक्टरों में गिना जा रहा है.

जानें क्यों खास सेक्टर-5

यहां अन्य सेक्टरों की तुलना में अधिक क्षेत्र ग्रीन बेल्ट के लिए छोड़ा गया है. इसी के साथ सेक्टर को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए सीधा मार्ग बनाया जा रहा है. भविष्य में प्रस्तावित खुर्जा-पलवल एक्सप्रेस-वे भी इस सेक्टर के बेहद करीब से गुजरेगा, जिससे इस इलाके का कनेक्टिविटी नेटवर्क और मजबूत होगा. यमुना प्राधिकरण की पिछली योजनाओं में भूखंडों की भारी मांग देखी गई थी.

आवासीय भूखंडों की बढ़ रही मांग

इसी साल अप्रैल में सेक्टर-18 के पॉकेट 9बी में जारी 276 भूखंडों की योजना के लिए 54 हजार आवेदन आए थे. वहीं, 2024 में सेक्टर-24A में जारी 451 भूखंडों और 2023 में सेक्टर-20 में आई 1154 भूखंडों की योजनाओं में भी कई गुना अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे. प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यमुना सिटी में आवासीय भूखंडों की मांग लगातार बढ़ रही है.

सेक्टर-5 में सभी आकारों के प्लॉट विकसित किए जा रहे हैं, जिन्हें लॉटरी प्रणाली के माध्यम से आवंटित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि रेरा से स्वीकृति मिलते ही योजना को ऑफिशियल तरीके से लॉन्च कर दिया जाएगा. यह बनने वाले भूखंडों अपने आप में बेहद खास होंगे. यह न केवल एयरपोर्ट के पास होंगे, बल्कि सेमीकंडक्टर प्लांट औद्योगिक विकास परियोजनाओं के चलते आकर्षण का केंद्र है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.