Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

सलमान, आलिया, अभिताभ… चित्रकूट के मेले में आए गधों के अजब-गजब नाम, कीमत 5 हजार से 3 तीन लाख तक

11

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपदान अमावस्या मेला में लाखों श्रद्धालु दर्शन पूजन करने के लिए पहुंच रहे हैं. इसी बीच एक मेला और भी आयोजित हुआ है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. हम बात कर रहे हैं ऐतिहासिक गधे मेले की, जो औरंगजेब के जमाने से आयोजित होता चला आ रहा है. यह मेला मंदाकिनी नदी के किनारे आयोजित होता है.

कई राज्यों से बड़ी संख्या में व्यापारी इस गधे मेले में पहुंचते हैं और गधों की खरीदारी करते हैं. कोई यहां गधों को बेचने आता है तो कोई खरीदने के लिए आता है. इस बार के गधे मेले में अलग-अलग राज्यों से लगभग 15 हजार गधे आए हैं और अलग-अलग कद काठी के गधे हैं. इन गधों में 5 हजार से लेकर तीन लाख तक की कीमत के गधे शामिल हैं.

गधों के नाम बन रहे आकर्षण का केंद्र

इस मेले में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र इस मेले में आने वाले गधों के नाम बन रहे हैं. इनमें किसी गधे का नाम सलमान खान है तो किसी गधे का नाम शारुख खान है. यहां तक की आलिया भट्ट नाम भी रखा गया है. इस मेले में लॉरेंस बिश्नोई,अमिताभ बच्चन,काजोल, शाहरुख खान, सलमान खान,आलिया भट्ट जैसे कई फिल्मी सितारों के नाम वाले गधे- घोड़े और खच्चर शामिल हुए . गधा व्यापारियों ने जांच परख कर इन जानवरों की खरीदारी की. इस मेले में तीन दिनों के दौरान करीब आठ हजार गधे बिक गए.

औरंगजेब के जमाने से चल रही मेले की पंरपरा

बताया जाता है कि इस बाजार की परंपरा मुगल बादशाह औरंगजेब ने शुरू की थी. मूर्ति भंजक औरंगजेब ने चित्रकूट के इसी मेले से अपनी सेना के बेड़े में गधों और खच्चरों को शामिल किया था. तभी से यह गधा मेला आयोजित होता चला आ रहा है. इसलिए इस बाजार का ऐतिहासिक महत्व है. अब इस मेले में अलग-अलग राज्यों से व्यापारी अपने गधे-खच्चर लेकर आते हैं और कई लोग खरीदने के लिए आते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.