Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

जबलपुर: पटाखों ने बरपाया कहर! बच्चे सहित 4 लोगों के हाथ में फटा बम, 10 लोगों की आंखों में गंभीर जलन

35

 जबलपुर। दीपावली के मौके पर पटाखों को चलाने में हुई चूक कई लोगों के लिए मुसीबत बन गई। रविवार रात पटाखों से झुलसे चार मरीज मेडिकल कॉलेज और विक्टोरिया अस्पताल की कैजुअल्टी में पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और इनमें से दो मरीजों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। इसी तरह पटाखे फोड़े जाने के दौरान आंख से जुड़ी समस्या को लेकर करीब 10 पीड़ित विभिन्न आयु वर्ग के मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि पटाखे फोड़े जाने के दौरान जख्मी हाथ लेकर चार पीड़ित पहुंचे थे। इनमें से दो जिला अस्पताल विक्टोरिया से रेफर होकर आए थे। इनमें से दो पीड़ित स्वास्थ्य लाभ के बाद तुरंत ही डिस्चार्ज कर दिए गए थे। जबकि सत्यम लोधी उम्र 22 वर्ष और आर्यन पटेल उम्र 8 वर्ष सर्जरी वार्ड में भर्ती है। दोनों के हाथ सुतली बम फोड़ते समय हाथ जख्मी हो गए। चिकित्सकों के अनुसार दोनों पहले से बेहतर हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.