Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...

मणिपुर में सेना की बड़ी कामयाबी! छापेमारी में $4$ उग्रवादी पकड़े गए, हथियारों का जखीरा जब्त

15

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने उग्रवाद पर करारा प्रहार किया है. 12 से 19 अक्टूबर के बीच कई ऑपरेशन चलाकर हथियारों का जखीरा बरामद किया है. सेना और असम राइफल्स के जवानों ने मणिपुर पुलिस, बीएसएफ और अन्य केंद्रीय बलों के साथ मिलकर फुबाला ममांग, टॉप माखा लेईकाई, मोइरांग, चंदेल, बिष्णुपुर, इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में इन ऑरेशन को अंजाम दिया, जो कि खुफिया इनपुट पर चलाए गए. इन ऑपरेशन में उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. साथ ही 12 से अधिक हथियार और भारी मात्रा में युद्धक सामग्री जब्त की गई है.

बिष्णुपुर में हथियारों का जखीरा बरामद

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर को पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) के कैडरों को अरेस्ट किया. मोइरांग के कोकिलबोन लेईकाई क्षेत्र से हथियारों का जखीरा बरामद किया. इसमें एक एके-47 राइफल, एक एमपी9, एक डबल बैरल बंदूक, एक .32 पिस्टल, 2 कारतूस और 2 बुलेटप्रूफ प्लेट शामिल थीं.

इसके अगले दिन फुबाला ममांग पाट (बिष्णुपुर) में सेना और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया. इसमें एक इंसास एलएमजी (मैगजीन सहित), एक सिंगल बैरल राइफल, एक चीनी ग्रेनेड, एक ट्यूब लॉन्चिंग सिलेंडर, एक बाओफेंग हैंडहेल्ड रेडियो, तीन बीपी हेलमेट, चार बीपी प्लेट, एक रबर ट्यूब और अन्य युद्धक सामग्री बरामद की गई.

इसी दिन बिष्णुपुर पुलिस कमांडो और मोइरांग पुलिस स्टेशन के सहयोग से केइफा रोड क्षेत्र के पास एक ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें सुरक्षाबलों ने .303 स्नाइपर राइफल, .32 पिस्टल, एक एसबीबीएल, एक सिंगल बैरल बंदूक, एक स्टेन गन, दो बुलेटप्रूफ जैकेट, पांच बीपी प्लेट, एक दूरबीन और अन्य सैन्य सामग्री जब्त की.

इंफाल और चंदेल में उग्रवादी गिरफ्तार

असम राइफल्स और केंद्रीय बलों ने 13 अक्टूबर को इंफाल पश्चिम में दो अलग-अलग ऑपरेशन में कंगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) और कंगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (अपुनबा) के 2 सक्रिय कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया. दोनों को क्रमशः टॉप माखा लेईकाई और लम्फेल सुपर मार्केट क्षेत्र से पकड़ा गया.

इसी दिन चंदेल जिले में असम राइफल्स, बीएसएफ और स्थानीय पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में एल. मिनौ क्षेत्र से यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (प्रोग्रेसिव) का एक कैडर गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक मशीन गन बरामद हुई.

थौबल में भी सफलता

असम राइफल्स ने 16 अक्टूबर को थौबल पुलिस कमांडो और केंद्रीय बलों के सहयोग से टेकचम मयाई लेइकाई क्षेत्र में ऑपरेशन चलाया. इसमें कंगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोंगड्रेनखोम्बा) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया. इन सभी संयुक्त ऑपरेशन ने मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों को कमजोर करने में अहम भूमिका निभाई है. सुरक्षा बलों का कहना है कि राज्य में शांति और स्थिरता बहाल करने की कोशिशों में ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.